__नंदन गांव में हुई मारपीट की घटना, घायलों ने अनुमंडल अस्पताल में कराया इलाज; पुलिस को दिया लिखित आवेदन
केटी न्यूज/डुमरांव।
थाना क्षेत्र के नंदन गांव में पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान एक पक्ष के दो लोगों को लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घायलों की पहचान राकेश रजक, पिता महंत रजक और लखन रजक, पिता गुलाब रजक के रूप में हुई है। दोनों नंदन गांव के निवासी बताए जाते हैं।पीड़ितों के अनुसार, गांव के ही विनय कुमार महतो और सोना लाल महतो ने पूर्व के विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इस घटना में लखन रजक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनका सिर फट गया। वहीं, राकेश रजक का हाथ टूट गया। अचानक हुई इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मारपीट में जख्मी दोनों लोगों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना के बाद पीड़ितों ने डुमरांव थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में मारपीट करने और लाठी-डंडों से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया गया है।इस संबंध में डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़ितों की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।