Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

शराब तस्करी का अजब तरीका, बाइक की टंकी को ही बना दिया तहखाना, तस्कर फरार

शराब तस्करी का अजब तरीका, बाइक की टंकी को ही बना दिया तहखाना, तस्कर फरार

- इटाढ़ी गुमटी पर पुलिस को मिली सफलता, तेल टंकी खुलते ही भौचक हुई पुलिस

केटी न्यूज/बक्सर

शराब तस्करी का अजब तरीका, बाइक की टंकी को ही बना दिया तहखाना, तस्कर फरार

एक कहावत है, तू डाल-डाल, तो मैं पात-पात। यह कहावत चरितार्थ हो रही है आजकल शराब तस्करी पर, जहा पुलिस की चौकसी बढ़ने पर उससे बचने के लिए शराब तस्करों द्वारा अजीब-अजीब तरीका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका ताजा मिशाल मुफस्सिल थाने के इटाढ़ी गुमटी पर देखने को मिला। जहा तस्कर द्वारा बाइक की तेल टंकी से तेल सप्लाई रोक उसके नीचे शराब तस्करी का तहखाना बना दिया गया था।

शराब तस्करी का अजब तरीका, बाइक की टंकी को ही बना दिया तहखाना, तस्कर फरार

वही पेट्रोल आपूर्ति के लिए अलग से प्लास्टिक डिब्बे का प्रयोग किया जा रहा था। पुलिस ने जब उक्त बाइक की तलाशी ली तो उसमें से 40 टेट्रा पैक शराब मिला। हालांकि, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मगर, पुलिस द्वारा उसको चिन्हित कर लिया है। मुफस्सिल थाना के इटाढ़ी गुमटी स्थित चौकी इंचार्ज सोनू कुमार ने बताया की गुमटी पर बाइक जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो तीन बाइक की तलाश की जा रही थी।

शराब तस्करी का अजब तरीका, बाइक की टंकी को ही बना दिया तहखाना, तस्कर फरार

इसी बीच एक पैशन प्रो बाइक आयी जहा सिपाहियों द्वारा बाइक रुकवाया गया। हालांकि, बाइक चालक बाइक को खड़ा किया व धीरे से बाइक छोड़ फरार हो गया। पुलिस को थोड़ा शक हुआ तो बाइक की तलाशी ली गई। जहा सीट वगैरह खुलने के बाद तेल टंकी से कुछ नजर आया। टंकी खुलने के बाद सब कुछ साफ हो गया। तेल टंकी के नीचे 40 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब पायी गई। पुलिस ने शराब व बाइक को जब्त कर लिया।

शराब तस्करी का अजब तरीका, बाइक की टंकी को ही बना दिया तहखाना, तस्कर फरार

वही, तस्कर की पहचान करने की कोशिश की गई। जिसकी पुलिस द्वारा पहचान कर ली गई है। थाना इंचार्ज ने बताया कि तस्कर द्वारा बाइक में तेल टंकी में तेल न रख अलग डिब्बे से पाइप के सहारे बाइक का संचालन करता था। जबकि, टंकी को तहखाना बना शराब तस्करी के कार्य मे लाता था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।