चक्की में चन्ना उखाड़ने से रोका तो बुर्जुग को मारी गोली, आरोपी फरार

चक्की में चन्ना उखाड़ने से रोका तो बुर्जुग को मारी गोली, आरोपी फरार

- भरियार ओपी के विशेश्वर डेरा में हुई घटना पिस्टल बरामद

केटी न्यूज/चक्की

चन्ना उखाड़ने के विवाद में बुर्जुग को गोलीमार दी। घटना भरियार ओपी क्षेत्र के विशेश्वर डेरा में हुई। सूत्रों कि मानें दोपहर में चन्ना उखाड़ने को लेकर राम निवास सिंह 65 और चुन्नी डेरा के रहने वाले सुगन सिंह समेत चार अज्ञात लोगों के बीच विवाद हुआ। जिसमें सुगन सिंह के द्वारा गोलीमार दी गई। घायल अवस्था में राम निवास को अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए वराणसी भेज दिया गया।

डुमरांव एसडीपीओ सह एएसपी राज ने बताया कि गोली घायल के पेट के करीब लगी है। हालत खतरे से बाहर है। वहीं आरोपी के घर पर छापेमारी की गई थी। परन्तु वह अपने परिवार के साथ फरार है। एएसपी ने बताया कि बुर्जुग ने गोली लगने के बाद भी पिस्टल आरोपी से छिन लिया। मौके से खोखा बरामद हुआ है। अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।