घात लगाए अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

घात लगाए अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

केटी न्यूज/आरा

शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को गोलीमार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं परिजनों द्वारा आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना भोजपुर जिले के नारायपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी बाजार हुई। घटना की सूचना मिलते पुलिस के जवान व अधिकारी स्थल पर जांच में जूट गए। सूत्रों कि मानें तो नारायपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी गांव के रितेश यादव पिता सतीश यादव व उसी गांव के राकेश कुमार पिता राजेंद्र मास्टर से 15 डिसिमल जमीन पर मकान बनाने का विवाद चल रहा था।

वहीं 4-5 दिनों से दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था। शनिवार की सुबह दूसरे पक्ष राकेश व पिता राजेन्द्र मास्टर के द्वारा विवादित जमीन पर मकान बनाया जा रहा था। जिसका विरोध करने के लिए रितेश यादव पहुंचा। दोनों पक्षो में विवाद बढ़ गया। इसी बीच पास के गेंहू के खेत मे पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने अचानक गोली चलाने लगे जिसमे दो गोली रितेश के दोनों पैरो में लग गई वह घायल हो गया। वहीं पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।