जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग पिता के सीने में लगी गोली
बेटे जन्मदिन पार्टी में जमकर हर्ष फायरिंग हुई। लेकिन खुशी का मौका तब गमगीन हो गया जब पिता के सीने में ही गोली जा लगी। जिसके बाद पार्टी में भगदड़ मच गया। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर गये
केटी न्यूज/आरा
बेटे जन्मदिन पार्टी में जमकर हर्ष फायरिंग हुई। लेकिन खुशी का मौका तब गमगीन हो गया जब पिता के सीने में ही गोली जा लगी। जिसके बाद पार्टी में भगदड़ मच गया। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर गये। जहां पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पवना थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में हुई। गोली दाहिने साइड सीने में लगी है। घायल की पहचान पवना थाना के धोबहा गांव के रहने वाले रामचंद्र यादव के बेटे विकास कुमार यादव के रूप में हुई है।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार यादव के बेटे का पहला जन्मदिन थाए जिसे लेकर घर पर पार्टी का आयोजन किया गया था। बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी गई। जिसमें हर्ष फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
