Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

शहर के आभूषण कारोबारी से मांगी छह लाख की रंगदारी, हिरासत में तीन

शहर के आभूषण कारोबारी से मांगी छह लाख की रंगदारी, हिरासत में तीन

केटी न्यूज/आरा। 

शहर के एक बड़े आभूषण व्यवसायी से रंगदारी की मांग की घटना प्रकाश में आते ही पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। दुकानदार से मोबाइल पर फोनकर छह लाख की मांग की मांग की गई और नही देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी अपराधियों ने दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक और जेल रोड की है। जहां आभूषण की दुकान चलाने वाले कारोबारी से मांगा गया। वह भी शहर के एक पुराने कुख्यात के नाम पर रंगदारी मांगी गयी है।

शहर के आभूषण कारोबारी से मांगी छह लाख की रंगदारी, हिरासत में तीन

मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी और आनन फानन में रंगदारी मांगने वालों की तलाश शुरू कर दी गयी है। उस मामले में पुलिस द्वारा तीन संदिग्ध को उठाया गया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मुख्य अपराधियों तक पहुंचने में जुटी है।

शहर के आभूषण कारोबारी से मांगी छह लाख की रंगदारी, हिरासत में तीन

एसपी प्रमोद कुमार की ओर से अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम भी गठित की गयी है। उसमें नगर थानाध्यक्ष के अलावे डीआईयू के अफसर शामिल हैं। टीम मोबाइल के जरिए रंगदारी मांगने वाले अपराधियों की पहचान में जुटी है। उसी सिलसिले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वहीं शहर के एक-दो हिस्ट्रीशीटरों के कुछ खास गुर्गों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।