युवक को घर के बाहर बुलाकर मारी गोली, एक गिरफ्तार

युवक को घर के बाहर बुलाकर मारी गोली, एक गिरफ्तार

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में शनिवार की देर रात बदमाशों ने घर में सो रहे युवक को बाहर बुलाकर गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर के निचले हिस्से में लगी है। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

घटना के बाद उसके घर वालों ने गोली मारने आए एक बदमाश को पकड़ कर जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। आरोपित युवक उसी गांव का रंजन कुमार बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा मौके से फरार हो गया। जख्मी युवक कोयल गांव निवासी चंद्रमा का बेटा

सत्येंद्र कुमार नट है। हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं। वहीं, सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार किया। जख्मी सत्येंद्र कुमार नट ने बताया कि देर रात वह खाना

खाकर छत पर सोया हुआ था। तभी दो लोग उसके घर के नीचे आये और उसका नाम लेकर उसे पुकारने लगे। उनकी आवाज सुनकर वह नीचे आया, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर नीचे सो रहे उसके अन्य परिजन जग गए और

एक बदमाश को दबोच लिया। उसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। सत्येंद्र ने गोली मारने आए दोनों व्यक्तियों से अपने किसी भी विवाद और दुश्मनी की बातों से इन्कार किया। हालांकि, मामले में पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।