बक्सर की बेटी ने पति के एक्सट्रा मैरिड़ लव अफेयर से तंग आकर आंगनबाड़ी सेविका ने किया विषपान, हालत गंभीर

बक्सर की बेटी ने पति के एक्सट्रा मैरिड़ लव अफेयर से तंग आकर आंगनबाड़ी सेविका ने किया विषपान, हालत गंभीर

केटी न्यूज/आरा

 शनिवार की दोपहर पति के एक्सट्रा मैरेड़ लव अफेयर व गैर महिलाओं से अवैध संबंध से तंग आकर आंगनबाड़ी सेविका ने विषपान कर लिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। आानन-फानन में परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल आरा में लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में हुई। जहां आंगनबाड़ी सेविका सारंगपुर गांव निवासी पूनम कुमारी पति लालबाबू चौधरी ने घटना को अंजाम दिया। वे सनदिया पंचायत के छोटकी सनदिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत है। उसने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उसके पति का गांव की एक महिला से शादी से पहले से ही नाजायज संबंध है।

शादी के 20 दिन बाद उसी महिला के कारण पति द्वारा उसे मायके बक्सर के पुराना भोजपुर गांव वापस भेज दिया गया था। दो वर्ष बाद जब उसकी आंगनबाड़ी में नौकरी हुई, तो उसे अपने घर ले आया। आंगनबाड़ी से उसे जितने पैसे मिलते हैं,  उसका पति वह उस औरत को दे देता है। उस महिला के कारण वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है और मर जाने की ताने देता रहता है। उस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। उसके बाद उसने विषपान कर लिया। उसकी हालत देखते पटना रेफर कर दिया गया। इधर, सेविका के पति लालबाबू चौधरी द्वारा पैसे हड़पने के लिए सास पर ही जहर देने का आरोप लगाया जा रहा था। उसके द्वारा किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध से भी इनकार किया गया है। उसने कहा कि उसकी पत्नी दो दिन पूर्व अपने मायके पुराना भोजपुर गई थी। शुक्रवार को वह उसे लाने ससुराल गया गया था। वहां उसकी पत्नी के मौसा, सास-ससुर और स्थानीय सरपंच द्वारा उसे एक कमरे में बैठाया गया। उस पर पत्नी के साथ गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ खूब फजीहत की गयी। उसके बाद वह वापस अपने घर आ गया। शनिवार को उसके मां-बाप उसे वापस घर लेकर आए। उस दौरान भी उनके बीच कहासुनी हुई। उसी बीच उसकी मां द्वारा उसे जहर दे दिया गया। उससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई।