Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

झंडा फहराने के बाद स्कूल से लौट रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार के आरा में रविवार को हथियार बंद बदमाशों ने झंडोत्तोलन में भाग लेकर घर लौट रहे एक शिक्षक को गोली मार दी और फरार हो गए। घायल शिक्षक 45 वर्षीय योगेन्द्र प्रसाद बहोरनपुर थाना के दामोदरपुर गांव निवासी शिवरतन प्रसाद साह के पुत्र है। गोली कनपट्टी के आसपास लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया जा रहा है।

झंडा फहराने के बाद स्कूल से लौट रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

केटी न्यूज/आरा

बिहार के आरा में रविवार को हथियार बंद बदमाशों ने झंडोत्तोलन में भाग लेकर घर लौट रहे एक शिक्षक को गोली मार दी और फरार हो गए। घायल शिक्षक 45 वर्षीय योगेन्द्र प्रसाद बहोरनपुर थाना के दामोदरपुर गांव निवासी शिवरतन प्रसाद साह के पुत्र है। गोली कनपट्टी के आसपास लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर दो की संख्या में अपराधी  थे। थानाध्यक्ष अभय शंकर घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं। घायल और स्वजन से पूछताछ कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है ‌ । जानकारी के अनुसार दामोदरपुर गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद बहोरनपुर थाना क्षेत्र के चमरपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

झंडा फहराने के बाद स्कूल से लौट रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

झंडा फहराने के बाद स्कूल से लौट रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

रविवार को गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूल में आयोजित झंडोत्तोलन में भाग लेने गए थे। इस दौरान स्कूल से घर लौटते समय बहोरनपुर बांध सड़क पर बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। बाद में सूचना पर संबंधित थाना की पुलिस वहां पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है ‌ । पूछताछ कर कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए आरा भेज दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।