Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान

मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के साथ-साथ सभी पात्र नागरिकों का नाम इसमें दर्ज कराने को लेकर बुधवार को डुमरांव अनुमंडल सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पटना प्रमंडल के आयुक्त-सह-प्रेक्षक निर्वाचक सूची राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बक्सर जिले के निर्वाचन अधिकारियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान

__ डुमरांव में निर्वाचक सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक, मृत और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने का निर्देश

मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान

केटी न्यूज/डुमरांव। 

मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के साथ-साथ सभी पात्र नागरिकों का नाम इसमें दर्ज कराने को लेकर बुधवार को डुमरांव अनुमंडल सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पटना प्रमंडल के आयुक्त-सह-प्रेक्षक निर्वाचक सूची राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बक्सर जिले के निर्वाचन अधिकारियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। खासकर युवा, महिला और कमजोर वर्ग के मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान

उन्होंने मतदाता सूची में लिंगानुपात सुधारने के लिए भी ठोस प्रयास करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए बीएलओ को घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले तथा स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने और सूची में दर्ज त्रुटियों को दुरुस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सभी महाविद्यालयों और 10+2 विद्यालयों में विशेष अभियान चलाकर नए युवा मतदाताओं को सूची से जोड़ने का निर्देश भी दिया गया।

मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान

उन्होंने स्वीप गतिविधियों के जरिए पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जिला आइकॉन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। वोटर हेल्पलाइन ऐप और भारत निर्वाचन आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने पर भी बल दिया गया। बीएलओ ऐप के माध्यम से आवेदनों का समय पर डिजिटाइजेशन और निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पुनरीक्षण कार्यों पर संतोष जताया। आयुक्त ने उनसे बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से बीएलओ को सहयोग देने तथा सभी मतदान केंद्रों पर बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी न रहे।

मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान

आयुक्त ने कहा कि दावा एवं आपत्ति की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 तक सभी पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने में अधिकारी, कर्मचारी और राजनीतिक दल सक्रिय सहयोग करें। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, दोनों अनुमंडलों के एसडीओ, निर्वाचक निबंधन एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ उपस्थित रहे।

मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।