Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा
Keshav Times

सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल

जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, भू-विवादों के त्वरित निपटारे और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। डीएम साहिला की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में सड़क सुरक्षा, मद्यनिषेध, भू-विवाद, विधि-व्यवस्था, एनसीओआरडी, साइबर क्राइम, खनन, लोक शिकायत और लोक सेवा अधिकार समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।

सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल

__ भू-विवाद और विधि-व्यवस्था के मामलों में त्वरित कार्रवाई का निर्देश, शराब तस्करी व साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ जन_शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर

.केटी न्यूज/बक्सर।

जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, भू-विवादों के त्वरित निपटारे और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। डीएम साहिला की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में सड़क सुरक्षा, मद्यनिषेध, भू-विवाद, विधि-व्यवस्था, एनसीओआरडी, साइबर क्राइम, खनन, लोक शिकायत और लोक सेवा अधिकार समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने और लंबित मामलों का समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल

__ सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले के चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवर स्पीडिंग तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने पर जोर दिया।

सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल

__भू-विवाद निपटारे में समन्वय जरूरी

भू-विवाद एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सभी अंचलाधिकारियों और थानाध्यक्षों को आपसी समन्वय बनाकर भूमि विवादों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने को कहा गया। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल

__ अवैध कारोबार पर कार्रवाई, शिकायतों के निपटारे में जवाबदेही

मद्यनिषेध और एनसीओआरडी की समीक्षा में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को समन्वित अभियान चलाने को कहा गया। वहीं, साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ आम लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया। खनन विभाग को अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध नियमित छापेमारी एवं जांच अभियान चलाने का निर्देश मिला। लोक शिकायत और लोक सेवा अधिकार के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का केवल औपचारिक निपटारा नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण समाधान होना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, जवाबदेही और समयबद्धता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।