Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि और पत्रकार ओझा को भावभीनी विदाई

बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की 111वीं जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि और पत्रकार ओझा को भावभीनी विदाई

शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि और पत्रकार ओझा को भावभीनी विदाई

केटी न्यूज/बक्सर

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. पांडे ने कहा कि शास्त्री जी तीन बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन कभी भी गरीबों और वंचितों से दूर नहीं हुए। झोपड़पट्टी से लेकर सामान्य जीवनशैली तक, उन्होंने हमेशा सहजता और सादगी को अपनाया। डॉ. पांडे ने कहा कि अगर आने वाली पीढ़ियां उनके पदचिह्नों पर चलना सीख लें तो समाज को बर्बादी से बचाया जा सकता है।

शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि और पत्रकार ओझा को भावभीनी विदाई

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रूनी वर्मा, कुमकुम देवी, भोला ओझा, संजय कुमार पांडेय, संजय दुबे, पप्पू दुबे, जय राम राम, माया देवी, सुशीला देवी, बब्बन तुरहा, अजय यादव, उषा देवी, भैरवनाथ वर्मा, नीरज सिंह, महेंद्र चौबे सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखे। संचालन संजय कुमार पांडे ने किया।

शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि और पत्रकार ओझा को भावभीनी विदाई

कार्यक्रम के अंत में हाल ही में दिवंगत हुए वरिष्ठ पत्रकार अशोक ओझा को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डॉ. पांडे ने उन्हें याद करते हुए कहा कि “दशकभर पहले उन्होंने मेरे प्रेस में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में योगदान दिया था। उनका विनम्र और सरल व्यक्तित्व हमेशा याद रहेगा।”

शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि और पत्रकार ओझा को भावभीनी विदाई

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।