Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

डुमरांव पुलिस ने सात वारंटी व तीन अभियुक्तों समेत 10 को किया गिरफ्तार

डुमरांव थाने की पुलिस ने शनिवार की रात से लेकर रविवार की सुबह तक सात वारंटियों व मारपीट के तीन अभियुक्तों समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में दो के परिजनों ने रिकॉल ( जमानत की पर्ची ) पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। जबकि, आठ लोगों को जेल भेजा गया है। गिरफ्तार वारंटियों में एक पिता तथा उसके दो पुत्र भी शामिल है।

डुमरांव पुलिस ने सात वारंटी व तीन अभियुक्तों समेत 10 को किया गिरफ्तार

डुमरांव पुलिस ने सात वारंटी व तीन अभियुक्तों समेत 10 को किया गिरफ्तार

-- रिकॉल ( जमानत की पर्ची ) दिखाने पर दो को छोड़ा, गिरफ्तार वारंटियों में पिता व दो पुत्र भी शामिल

केटी न्यूूज/डुमरांव

डुमरांव थाने की पुलिस ने शनिवार की रात से लेकर रविवार की सुबह तक सात वारंटियों व मारपीट के तीन अभियुक्तों समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में दो के परिजनों ने रिकॉल ( जमानत की पर्ची ) पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। जबकि, आठ लोगों को जेल भेजा गया है। गिरफ्तार वारंटियों में एक पिता तथा उसके दो पुत्र भी शामिल है।

डुमरांव पुलिस ने सात वारंटी व तीन अभियुक्तों समेत 10 को किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था तथा उन्हें कैदी वाहन से जेेल भेजा गया है। पुलिस ने जिन वारंटियों को गिरफ्तार किया है उनमें बच्चा लाल खरवार पिता स्व. छोटक खरवार, गणेश खरवार पिता बच्चा लाल खरवार, विश्वनाथ खरवार उर्फ जयनाथ खरवार पिता बच्चा लाल खरवार शामिल है। 

डुमरांव पुलिस ने सात वारंटी व तीन अभियुक्तों समेत 10 को किया गिरफ्तार

वहीं, मारपीट के आरोपित रजडीहा निवासी सोनू तिवारी, शराब कांड के आरोपित चतुरशालगंज निवासी बिरेन्द्र यादव तथा खिरौली के विश्वनाथ राय शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए यह जरूरी है।

डुमरांव पुलिस ने सात वारंटी व तीन अभियुक्तों समेत 10 को किया गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।