डुमरांव के रजडिहां गांव के युवक की राजस्थान के अलवर में दर्दनाक हादसा में मौत
बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के रजडिहां गांव के रहने वाले युवक की राजस्थान में मौत हो गयी। युवक की पहचान रजडिहां गांव निवासी रामानंद तिवारी 25 पिता पारस नाथ तिवारी के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम राजस्थान के अलवर जिले में रामगढ़ क्षेत्र के ओडेला गांव में निजी खनन क्षेत्र में काम कर रहे पोकलेन मशीन पर पहाड़ का भारी हिस्सा टूट कर गिर गया।
-राजस्थान के अलवर जिले के ओडेला खनन क्षेत्र में 50 हजार टन पत्थर और मलबे में दबा
-पोकलेन मशीन, ऑपरेटर 100 फ़ीट गहरे पानी भरे खाई में गिरा, 72 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी
केटी न्यूज/बक्सर
बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के रजडिहां गांव के रहने वाले युवक की राजस्थान में मौत हो गयी। युवक की पहचान रजडिहां गांव निवासी रामानंद तिवारी 25 पिता पारस नाथ तिवारी के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम राजस्थान के अलवर जिले में रामगढ़ क्षेत्र के ओडेला गांव में निजी खनन क्षेत्र में काम कर रहे पोकलेन मशीन पर पहाड़ का भारी हिस्सा टूट कर गिर गया। करीब 50 हजार टन का पत्थर और मलबा नीचे काम कर रहे पोकलेन मशीन पर गिरने से पोकलेन मशीन और ऑपरेटर 100 फ़ीट नीचे गहरे पानी भरे खाई में गिर गए। जिसको तलाशने का कार्य एनडीआरएफ की टीम कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज धमाके के आवाज से लोग उस तरफ भागे जिधऱ से आवाज आई थी. जहां पहुंचने पर इस दिल दहला देने वाले मंजर का दृश्य सामने आया। बाद में सूचना मिलने पर तहसीलदार अंकित गुप्ता मौक़े पर पहुंचे और आगे कि कार्रवाई में जुट गए। लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य शुक्रवार को शुरु नहीं हो सका। शनिवार के सुबह से एनडीआरएफ व एसडीआरएफ कि टीम ऑपरेटर के तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पोकलेन ऑपरेटर बक्सर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसका नाम रामानंद तिवारी उम्र तक़रीबन 25 वर्ष बताया जा रहा है। पुलिस को उनके भाई के द्वारा ऑपरेटर के बारे में जानकारी दी गई। भाई सदानंद तिवारी के अनुसार तीन भाइयों में पोकलेन ऑपरेटर सबसे छोटा था। तीन भाइयों में बड़े भाई के अलावा किसी कि शादी अभी नहीं हुई है। फिलहाल अभी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है उसकी तलाश जारी है।

