भोजन बैंक बक्सर का 44वां सप्ताह पूर्ण, जरूरतमंदों को प्रसाद रूपी भोजन वितरित

भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तत्वावधान में संचालित भोजन बैंक बक्सर द्वारा रविवार को 44वें सप्ताह में जरूरतमंदों और गरीबों को निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया। आयोजन का उद्देश्य मानव सेवा के माध्यम से समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूत करना रहा।

भोजन बैंक बक्सर का 44वां सप्ताह पूर्ण, जरूरतमंदों को प्रसाद रूपी भोजन वितरित

-- भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान की पहल, समाजसेवियों और दानदाताओं के सहयोग से सफल आयोजन

केटी न्यूज/बक्सर

भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तत्वावधान में संचालित भोजन बैंक बक्सर द्वारा रविवार को 44वें सप्ताह में जरूरतमंदों और गरीबों को निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया। आयोजन का उद्देश्य मानव सेवा के माध्यम से समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूत करना रहा।इस सेवा कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन आनंद कुमार (जिला आपूर्तिकर्ता, मदर डेयरी दूध), मनोज वर्मा, अजीत वर्मा एवं अनिल वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजसेवियों ने भोजन बैंक द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

समाजसेवी प्रभात शर्मा, चंदन उपाध्याय एवं दीपक कुमार सिंह ने कहा कि भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान द्वारा संचालित यह सेवा कार्य वास्तव में काबिले-तारीफ है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि ऐसे पुनीत कार्यों में तन, मन और धन से सहयोग करें, क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा मानी जाती है।कार्यक्रम को सफल बनाने में कई दानदाताओं और सहयोगियों का योगदान रहा। आनंद कुमार (मदर डेयरी) एवं प्रभात शर्मा द्वारा खाद्य सामग्री का सहयोग किया गया, जबकि आर्थिक रूप से राहुल वर्मा (आर.आर. ओग्रीमेंट), संजय कुमार सोनी, रामेश्वर प्रसाद सिंह, रमेश वर्मा, अमन केशरी और प्रतिमा जी सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया। संस्थान की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर संतोष राय, अधिवक्ता अकरम, शिक्षक अर्जुन सिंह, अजीत वर्मा (चुरामनपुर), प्रमोद केशरी (एलआईसी), अधिवक्ता शिवम सिंह, आर्यन उपाध्याय, चंदू सिंह, रौशन पाण्डेय सहित कई गणमान्य नागरिक, मित्रगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में चंदन कुमार उपाध्याय, अधिवक्ता राजेश कुमार एवं अभिभावक मोहम्मद असलम ने भोजन बैंक को निरंतर संचालित रखने में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं एवं उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके साथ ही भुआली वर्मा एवं गुप्तेश्वर पटेल द्वारा भोजन बैंक की टीम के साथ गौग्रास के माध्यम से गौ माता की सेवा भी की गई। भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के सचिव राजीव कुमार तथा भोजन बैंक मार्गदर्शन टीम के शिक्षक अजीत कुमार (बालाजी), ललन राम एवं मनोज गुप्ता ने जानकारी दी कि आगामी रविवार को भी सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में पुनः भोजन वितरण किया जाएगा। साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसाद वितरण भी होगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सेवा कार्य में सहभागी बनें।