Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

सनसनी : अंबेडकर कॉलोनी में युवक की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर की हत्या

जिले नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी वार्ड 23 में रविवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने 18 वर्षीय बिरजू कुमार की तीन गोली मारकर हत्या कर दी। बिरजू मजदूरी करता था और बरगद के पेड़ के पास बैठा था, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग कर दी। घायल बिरजू ने एक घर में भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने पीछा कर उसे गोली मार दी।

सनसनी : अंबेडकर कॉलोनी में युवक की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर की हत्या

सनसनी : अंबेडकर कॉलोनी में युवक की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर की हत्या


केटी न्यूज /आरा।
जिले नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी वार्ड 23 में रविवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने 18 वर्षीय बिरजू कुमार की तीन गोली मारकर हत्या कर दी। बिरजू मजदूरी करता था और बरगद के पेड़ के पास बैठा था, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग कर दी। घायल बिरजू ने एक घर में भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने पीछा कर उसे गोली मार दी।बिरजू के पिता सुदामा प्रसाद ने बताया कि उनके बड़े बेटे वीर शराब कारोबार का विरोध करता था। जिसे पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। बदमाश वीर को निशाना बनाने आए थे। लेकिन उसके न मिलने पर बिरजू को मार दिया। एएसपी परिचय कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान हो गई है और गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। मौके से पांच खोखा और एक पिलेट बरामद हुआ है। मृतक के भाई वीर राम 2022 में एक हत्या मामले में आरोपी है, जिससे दो गुटों के बीच रंजिश चल रही थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।