पति ने अपने साथ पंजाब ले जाने से किया मना, तो पत्नी ने ओढ़नी से फांसी लगा दी जान

पति ने अपने साथ पंजाब ले जाने से किया मना, तो पत्नी ने ओढ़नी से फांसी लगा दी जान

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिले के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में बुधवार की सुबह पति द्वारा पंजाब ले जाने से मना करने से नाराज पत्नी ने महिला ने खुदकुशी कर ली। पति से झगड़ करने के बाद उसने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। मृत महिला लक्ष्मणपुर गांव निवासी छोटक गोड़ की 28 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी थी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपने स्तर से छानबीन की। उसके बाद शव का

पोस्टमार्टम करवाया गया। महिला के चचेरे भाई गोविंद गोड़ ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से अनबन चल आ रही थी। जिसे लेकर बुधवार की सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसके बाद गुस्से में आकर उनकी बहन ने गले में दुपट्टा बांध कर खुदकुशी कर ली। 

उसके बाद बहन के पति द्वारा फोन कर घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वे लोग उसके ससुराल लक्ष्मणपुर गांव पहुंचे। वहां देखा कि उसकी बहन का शव के आंगन में पड़ी थी। इधर, ओपी इंचार्ज अभय शंकर के अनुसार मृत महिला की सास द्वारा यूडी केस दर्ज कराया गया है। उसमें कहा गया है कि उनका बेटा छोटक गोड़ काम करने के लिए पंजाब जा रहा था।

उसकी पत्नी भी साथ जाने की जिद कर रही थी। उसे लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। उसके बाद गुस्से में आकर उनकी बहू ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पिंकी देवी की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। वह अपने चार बहन और तीन भाई में चौथे स्थान पर थी। उसे दो पुत्री रेशमी, रिंकी और पुत्र रॉकी भी है। एक दूधमुहां बेटा है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।