एकौना गांव में खटाल में संचालक को मारी गोली ईलाज के दौरान मौत

एकौना गांव में खटाल में संचालक को मारी गोली ईलाज के दौरान मौत

केटी न्यूज/आरा

शुक्रवार की देर शाम खटाल संचालक पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें भागने के दौरान उसके पीठ में लगी। जिसके बाद अपराधी भाग निकले। गोली लगने के बाद सदर अपस्पताल लेकर परिजन पहुंचे थे। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। जहां ईलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना उदवंत नगर थाना क्षेत्र के एकौना गांव में हुई है। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी रामायण सिंह 40 पिता डिग्री सिंह के रूप में हुई है। वे एकौना गांव में घटाल चलकार अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के वक्त उनका पुत्र  सिंटू सिंह ने बताया कि हम बाप-बेटे घटना के दौरान खटाल पर साथ में काम कर रहे थे।

उसी दौरान दो-तीन की संख्या में लोग आए कुछ बोले नही अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर जब वह दोनों भागने लगे तो भागने उसी दौरान पिता को पीठ में गोली लग गई। जिससे वह जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े। भागने के दौरान मैं भी मामूली रूप से चोटिल हो गया।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि मृतक की गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर बदमशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। ईलाज के दौरान मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही कांड में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।