Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

अगवा स्कूली छात्र की धारदार हथियार से हत्या, क्षत विक्षत मिला शव

अगवा स्कूली छात्र की धारदार हथियार से हत्या, क्षत विक्षत मिला शव
मृतक के परिजनों से बात करते एएसपी

- गजराजगंज के वामपाली से पांच दिन से लापता था हली टोला का पांचवीं का छात्र 

- बाल सुधार गृह भेजे गये चारों से काउंसलिंग के जरिए सच उगलवाने में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के वामपाली गांव से अगवा हलीटोला निवासी स्कूल छात्र की हत्या कर दी गयी है। उसे धारदार हथियार से बेरहमी से काट डाला गया है। उसका शव पांचवें दिन सोमवार की सुबह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के महतनियां गांव के समीप रेलवे हॉल्ट के पूर्वी छोर के पास से क्षत विक्षत हालत में बरामद किया गया। उसका सर धड़ से अलग और एक हाथ गायब था। एक पैर की एड़ी और हाथ की एक अंगुली भी कटी हुई है। छाती का मांस भी उघड़ा हुआ था। मृत छात्र हलिटोला निवासी अशोक कुमार सिंह का 12 वर्षीय पुत्र दया कुमार था। वह पांचवीं का छात्र था और 13 अक्टूबर से ही लापता था। परीक्षा में छात्र द्वारा बहन को दिये चिट-पुर्जे को लव लेटर समझ कर चार किशोरों द्वारा उसकी हत्या किये जाने की बात कही जा रही है। पुलिस द्वारा चारों आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर बाद सुधार गृह भेज दिया गया है। 

इधर, सोमवार की सुबह छात्र का क्षत विक्षत लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर एएसपी हिमांशु और मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार सिंह सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। एसपी संजय कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरी जानकारी ली। उसके बाद बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

इधर, पुलिस छात्र की सांइटिफिक तौर पर पहचान के लिए डीएनए टेस्ट भी करा रही है। इधर, एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के बीच में झगड़ा होने की बात आयी है। मृत बच्चे के परिजनों की शिकायत के आधार पर दो लड़कों को हिरासत में लेकर में लेकर पूछताछ की गयी। दोनों की निशानदेही पर दो अन्य को भी पकड़ा गया था। चारों ने मारपीट की बात स्वीकार की थी। उसके बाद चारों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। काउंसलिंग के जरिए भी चारों से घटना के पूरे तथ्य की जानकारी ली जायेगी। परिजनों द्वारा बताया गया कि शव उन्हीं के बच्चे है। हालांकि शव क्षत-विक्षत होने के कारण डीएनए जांच भी करायी जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।