खेत में मचान पर सो रहे युवक को अपराधियों ने गोलीमार की हत्या, मचा कोहराम
गुरूवार की रात खेत में मचान पर सो रहे युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव के बधार में हुई। युवक के सिर में अपराधियों ने 2 गोली मारी, जो सिर के पिछले हिस्से में जाकर फंस गई। घटना की सूचना मिलने के बाद चौरी थाना पुलिस मौके पर और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

- घटना गुरूवार की रात चौरी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव के बधार में हुई
केटी न्यूज/आरा
गुरूवार की रात खेत में मचान पर सो रहे युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव के बधार में हुई। युवक के सिर में अपराधियों ने 2 गोली मारी, जो सिर के पिछले हिस्से में जाकर फंस गई। घटना की सूचना मिलने के बाद चौरी थाना पुलिस मौके पर और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतक की पहचान चौरी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी अभिमन्यु सिंह 25 पिता वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई। ग्रामीणों सूत्रों के अनुसार अभिमन्यु गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी का काम करता था। वहीं पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभिमन्यु देर रात करीब 10 बजे बिना जानकारी के घर से निकला था। परन्तु देर रात तक जब वापस नहीं आया तो हम लोगों ने उसकी आसपास खोजबीन की। उसके दोस्तों को कॉल किया, लेकिन अभिमन्यु का कुछ पता नहीं चला।

मृतक के पिता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज यानी शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग खेत की ओर गए थे। उन्होंने खेत में मचान के नीचे अभिमन्यु की खून से लथपथ लाश देखी। तब जाकर मुझे इसकी जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद मैं तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा, बेटे की लाश उलटी हुई पड़ी थी। जब मैंने उसका सिर ऊपर किया तो देखा कि ललाट पर गोली मारने का निशान है। वीरेंद्र ने कहा कि गांव में मेरा या मेरे परिवार या फिर अभिमन्यु का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। उन्होंने बताया कि पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बारे में पीरो एसडीपीओ सह एएसपी के.के सिंह बताया कि अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतक के परिजन की ओर से किसी को आरोपी नहीं बताया गया है। पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। अपराधियों की पहचान की जा रही है। मृतक अभिमन्यु के घर में पत्नी सुशीला देवी, एक बेटा अभिराज कुमार एवं एक बेटी आर्या कुमारी है। मृतक अभिमन्यु घर का एकलौता बेटा था।

