Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

घर में मचा कोहराम : छात्रा को लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन, हुई मौत

घर में मचा कोहराम : छात्रा को लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन, हुई मौत

- सांस की तकलीफ पर दवा के लिए मेडिकल स्टोर पर गयी थी छात्रा

केटी न्यूज/आरा

जिला मुख्यालय स्थित जीरो माइल स्थित मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने से 19 वर्षीया स्नातक की एक छात्रा की मौत हो गयी। बताया जाता है कि मंगलवार को छात्रा को सांस लेने में तकलीफ हुई। जिस पर वो दवा लेने के लिए दवा दुकान पर गयी थी। जहां संचालक ने उसे इंजेक्शन दी। जिसके बाद बाद उसकी स्थिति और बिगड़ने और मुंह से झाग आने लगा।

घर में मचा कोहराम : छात्रा को लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन, हुई मौत

यह देख परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत छात्रा मूल रूप से रोहतास जिला के कच्छवां थाना क्षेत्र के दनवार गांव निवासी विश्राम कुमार पंडित की बेटी अंजली कुमारी थी। वह स्नातक पार्ट वन की छात्रा थी। कुछ वर्षों से वह अपने परिवार के साथ नवादा थाना क्षेत्र सर्वोदय नगर मोहल्ले में अपने मकान में रहती थी।

घर में मचा कोहराम : छात्रा को लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन, हुई मौत

छात्रा की चचेरी बहन प्रीति कुमारी ने बताया कि उसे निमोनिया की शिकायत थी। जिसके कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसकी मां ने बेटी की तकलीफ देख इंजेक्शन दिलाने के लिए जीरो माइल स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ले गयी। जहां मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे एक्सपायरी इंजेक्शन लगा दिया। उसके बाद उसकी तबीयत काफी बिगड़ गयी और मुंह से झाग आने लगा।

घर में मचा कोहराम : छात्रा को लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन, हुई मौत

यह देख दवा दुकान का संचालक मेडिकल बंद  फरार हो गया। उसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने दो भाई और बहनों में दूसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां राजकुमारी देवी, भाई सूरज, शुभम और एक बहन नेहा है। घटना के बाद छात्रा के घर में कोहराम मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।