इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026: बक्सर जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई दोनों पालियों की परीक्षा
इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 के तहत मंगलवार को बक्सर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रशासन की सतर्कता और सुदृढ़ व्यवस्था के कारण कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुशासनहीनता की सूचना नहीं मिली।
केटी न्यूज/बक्सर
इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 के तहत मंगलवार को बक्सर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रशासन की सतर्कता और सुदृढ़ व्यवस्था के कारण कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुशासनहीनता की सूचना नहीं मिली।प्रथम पाली में उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली एवं बंगला विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में कुल 579 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 571 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 08 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया, जो परीक्षा की निष्पक्षता और अनुशासन का प्रमाण है।

वहीं द्वितीय पाली में साइकोलॉजी एवं एंटरप्रेन्योरशिप विषयों की परीक्षा ली गई। इस पाली में कुल 5955 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत थे। इनमें से 5880 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 75 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में भी निष्कासन की कोई घटना सामने नहीं आई।जिला नियंत्रण कक्ष के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं परीक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। सीसीटीवी कैमरों एवं उड़नदस्तों के माध्यम से भी सतत निगरानी रखी गई। प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आगे की परीक्षाएं भी इसी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएंगी।

