Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के विलहरी गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी की घटना के दस दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सौरभ कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोपित निलेश कुमार सिंह उर्फ खखनु अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर

__  निलेश उर्फ खखनु की गिरफ्तारी नहीं होने से दहशत में पीड़ित परिवार, दीवार पर मिले गोली के निशान बयां कर रहे हमले की गंभीरता

केटी न्यूज/डुमरांव : 

दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के विलहरी गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी की घटना के दस दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सौरभ कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोपित निलेश कुमार सिंह उर्फ खखनु अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित विक्की सिंह और उनका परिवार डरा-सहमा हुआ है। उन्हें दोबारा हमले की आशंका सता रही है।

दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर

पीड़ित विक्की सिंह का आरोप है कि निलेश कुमार सिंह उर्फ खखनु आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पूर्व में भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। इसके बावजूद अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। विक्की का कहना है कि जिस तरह से उनके दरवाजे पर पहुंचकर फायरिंग की गई थी, उससे साफ जाहिर होता है कि हमलावरों का इरादा गंभीर नुकसान पहुंचाने का था।

दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर

पीड़ित के मुताबिक, उनके घर की दीवार पर गोलियों के निशान आज भी घटना की भयावहता और हमले की गंभीरता की गवाही दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह महज आपसी विवाद नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से किया गया जानलेवा हमला था। घटना के बाद से परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। गौरतलब है कि रास्ते से बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में गोलीबारी तक पहुंच गया था।

दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर

मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए थे और एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, पीड़ित पर हमले के मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी अब भी बाकी है। ऐसे में पीड़ित परिवार पुलिस से मुख्य आरोपित की अविलंब गिरफ्तारी और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहा है।

दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।