बक्सर में आयोजित हुई महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक
बक्सर जिला महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक रविवार को संपन्न हुई। यह बैठक राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में आयोजित की गई थी। जिसका नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष एवं महागठबंधन समन्वय समिति के संयोजक शेषनाथ यादव ने किया।

- बोले महागठबंधन के नेता बक्सर में मजबूत है महागठबंधन, आगामी विस चुनाव में फिर नहीं खुलेगा एनडीए का खाता
केटी न्यूज/बक्सर
बक्सर जिला महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक रविवार को संपन्न हुई। यह बैठक राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में आयोजित की गई थी। जिसका नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष एवं महागठबंधन समन्वय समिति के संयोजक शेषनाथ यादव ने किया।
अपने संबोधन में राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन बक्सर जिला में मजबूती की ओर लगातार बढ़ती जा रही है जिसका असर आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी बक्सर जिले में एनडीए गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा।
बैठक में मुख्य रूप से समन्वय समिति को प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक गठित कर समन्वयक बनाकर महागठबंधन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन बक्सर जिला कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने किया।
अपने संबोधन में डॉ. पांडेय ने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचारों से मुकाबला करने के लिए हमें हर स्तर पर आपसी सौहार्द भाईचारा एवं समन्यव स्थापित करना है। डॉ. पांडेय ने कहा कि महागठबंधन के सभी दलों के प्रखंड स्तर से पंचायत स्तर तक अध्यक्षों का समन्वय बनाकर बूथ तक समन्वय बनाया जाएगा। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बक्सर में महागठबंधन को कोई मुकाबला नहीं है।
वहीं, डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा ने कहा की हमको उस पार्टी से लड़ना है जो पार्टी देश में झूठ की प्रचार करती है उसके मुकाबला के लिए हमें एकजुटता का परिचय बुथ तक देना है। बैठक में महागठबंधन के सभी दलों के जिलाध्यक्ष सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने सुझाव दिए सीपीएम के अरुण ओझा ने कहा कि महागठबंधन का इस तरह का बैठक आगामी विधानसभा चुनाव तक होते रहेगा।
बैठक में वीआईपी के जिलाध्यक्ष अनिल साहनी, कांग्रेस के संजय कुमार पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय, राष्ट्रीय जनता दल प्रधान महासचिव धनपत चौधरी, माले के नवीन कुमार, सीपीआई के ज्योतिश्वर उर्फ बालक दास, निर्मल कुशवाहा, बच्चा लाल निषाद, परमहंस सिंह, संतोष भारती, कमल पाठक सहित महागठबंधन के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।