Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

ऋण वसूली में तेजी लाने हेतु 24 से 29 नवम्बर तक कैंप

जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय बक्सर में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना तथा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के लंबित बकायों की वसूली के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह वसूली कैंप 24 नवम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक लगातार चलेगा। इस अवधि में लाभुकों को कार्यालय पहुंचकर अपने बकाये का समंजन कराने और लंबित किस्तें जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ऋण वसूली में तेजी लाने हेतु 24 से 29 नवम्बर तक कैंप

-- समय पर किस्त नहीं जमा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

केटी न्यूज/बक्सर

जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय बक्सर में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना तथा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के लंबित बकायों की वसूली के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह वसूली कैंप 24 नवम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक लगातार चलेगा। इस अवधि में लाभुकों को कार्यालय पहुंचकर अपने बकाये का समंजन कराने और लंबित किस्तें जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ऋण वसूली में तेजी लाने हेतु 24 से 29 नवम्बर तक कैंप

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी विवेक कुमार केशरी ने बताया कि योजनाओं से लाभान्वित कई ऐसे ऋणधारक हैं, जिनकी किस्त जमा करने की तिथि बीत चुकी है और निर्धारित समय पर भुगतान नहीं किया गया है। विभाग द्वारा सभी बकायेदारों को नोटिस जारी कर स्पष्ट सूचना दी गई है कि निर्धारित अवधि में कैंप में पहुंचकर बकाया राशि अवश्य जमा करें। उन्होंने कहा कि लाभुकों को समय दिया जा रहा है ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त दबाव के अपने ऋण का भुगतान कर सकें तथा आगे की वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने में बाधित न हों।

पदाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित अवधि में ऋण राशि जमा न करने पर बकाया पर अतिरिक्त ब्याज और दण्डात्मक शुल्क लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, लगातार भुगतान से बचने या कैंप में अनुपस्थित रहने की स्थिति में संबंधित बकायेदार के विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कैंप से अनुपस्थिति के किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण को अस्वीकार्य माना जाएगा और ऐसी स्थिति में तुरंत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि विभाग की ओर से यह अभियान ऋण वसूली में तेजी लाने और लाभुकों को सुविधाजनक वातावरण में भुगतान का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कई ऋणधारक समय पर किस्त नहीं जमा करने के कारण अनावश्यक ब्याज और दण्ड के बोझ तले दब जाते हैं। ऐसे में निर्धारित अवधि में कैंप में पहुँचकर भुगतान करने से वे अतिरिक्त भार से बच सकते हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने सभी संबंधित ऋणधारकों से अपील की है कि वे समय रहते कैंप में पहुंचकर अपने बकाया राशि जमा कर दें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक ब्याज, दण्ड और संभावित कानूनी कार्रवाई से बचने का यह सबसे सरल और सही अवसर है। विभाग का उद्देश्य किसी को दण्डित करना नहीं, बल्कि समय पर ऋण वापसी को सुनिश्चित करना और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखना है।

वसूली कैंप प्रतिदिन निर्धारित समय पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय बक्सर में संचालित किया जाएगा। अधिकारी ने पुनः आग्रह किया कि सभी लाभुक अपनी सुविधा के अनुसार 24 से 29 नवम्बर के बीच अवश्य उपस्थित हों और बकाया भुगतान कर योजना के नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

ऋण वसूली में तेजी लाने हेतु 24 से 29 नवम्बर तक कैंप

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।