Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

नये साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, रणनीति तैयार

नये साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, रणनीति तैयार

- शराब तस्करों व शराबियों की निगाहबानी तेज, कानून तोड़ने वालों का जेल में कटेगा नया साल

केटी न्यूज/डुमरांव 

नये साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, रणनीति तैयार

नये साल के जश्न में शराब का सेवन करना लोगों को जेल की सलाखों में पहुंचा सकता है। ऐसे जश्न के पार्टियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। अलविदा साल के देर शाम से ही पुलिस की चहलकदमी शहर के होटल, लॉज सहित कई मोहल्लों में बढ़ जायेगी। पुलिस ऐसे जगहों की सूची बनानी शुरू कर दी है। शराब के खिलाफ अनुमंडल की पुलिस ने कई रणनीति तैयार की है।

नये साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, रणनीति तैयार

निगरानी को लेकर पूरे इलाके में चार टीमों का गठन किया गया है, जो अनुमंडल के अलग-अलग अंचलों में पैनी नजर रखेंगे। इस टीम में तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी के साथ मद्य निषेध विभाग भी शामिल है। पुलिस के फ़ाइलो में दर्जनों शराब तस्कर रडार पर है। वैसे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जब्त की जायेगी। अनुमंडल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में

नये साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, रणनीति तैयार

शराबबंदी कानून पर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई तय माना जा रहा है। आम जनता के साथ कुशल व्यवहार को नजरअंदाज करने वाले थानाध्यक्ष भी पुलिस लाइन की राह पकड़ेंगे। नये साल में पुलिस मुख्यालय सभी थानों के गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसके लिए गोपनीय तरीके से प्रगति रिपोर्ट भी पुलिस मुख्यालय तैयार करेगा।

नये साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, रणनीति तैयार

बेहतर कार्य करने वाले थानाध्यक्ष पुरस्कार के भागी बनेंगे। डुमरांव अनुमंडल के कई ऐसे भी थानाध्यक्ष है, जिनकी कार्यशैली से पुलिस महकमा खासा प्रभावित है। इनके बेहतर कार्य से अपराध नियंत्रण में भी कमी आयी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब के मामले में क्राइम मीटिंग के दौरान कई थानाध्यक्षों पर वरीय पदाधिकारियों की नाराजगी स्पष्ट तौर पर देखी गयी है।

नये साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, रणनीति तैयार

पुलिस सूत्रों की मानें तो नये साल में सभी थानों की प्रगति रिपोर्ट बनेगी, जिसमें शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन, शराब की बरामदगी, शराब तस्करों की गिरफ्तारी, शराब के धंधे से अर्जित किये गये संपत्ति की जब्ती के साथ ही कांड के अनुसंधान की समीक्षा तथा अपराध नियंत्रण को लेकर थाना स्तर पर किये गये प्रयासों की चर्चा प्राथमिकता के आधार पर अंकित है।

नये साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, रणनीति तैयार

शरारती तत्वों व मनचलों पर भी रहेगी नजर

नये साल पर शराब तस्करों के साथ ही अपनी शरारतों से समाज को तोड़ने या हिंसा फैलाने वालों तथा मनचले टाइप युवकों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। खासकर पुलिस वैसे तेज गति से बाइक तथा लहेरिया कट बाइक चलाने वालों को सबक सिखाने के लिए कमर कस चुकी है।

नये साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, रणनीति तैयार

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में डुमरांव में लहेरिया कट बाइक चालकों की संख्या बढ़ गई है। नयें साल के जश्न में इनके उत्पात से सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वही मनचले टाइप युवा सरेआम युवतियों पर फब्तियां कसने से भी बाज नहीं आते है। ऐसे में पुलिस उन पर पैनी नजर बनाए रखेगी। 

नये साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, रणनीति तैयार

 शराबबंदी पर लागू रहेगी सख्ती

शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन कराया जायेगा। क्राइम मीटिंग के दौरान सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि नये साल पर विशेष नजर रखे। शराब और धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसके लिए सभी अंचलों में टीमें गठित की गयी है। - अफाक अख्तर अंसारी, एसडीपीओ डुमरांव।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।