Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप
Keshav Times

शारीरिक संबंध बनाते समय महिला ने की पुरूष की हत्या,यह था कारण

बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय उसकी हत्या कर दी।

शारीरिक संबंध बनाते समय महिला ने की पुरूष की हत्या,यह था कारण
Crime

केटी न्यूज़/बरेली

बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय उसकी हत्या कर दी। महिला ने संबंध बनाते समय युवक का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

शारीरिक संबंध बनाते समय महिला ने की पुरूष की हत्या,यह था कारण

मामला बरेली के भोजीपुरा थाने इलाके का है। यहां एक शादीशुदा महिला को पड़ोस का युवक ब्लैकमेल करता था और उसके साथ संबंध बनाता था। इसी बात से नाराज महिला ने शारीरिक संबंध बनाते समय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। 30 जनवरी की सुबह थाना भोजीपुरा के गांव घुर समसपुर में इकबाल का शव मिला। 

शारीरिक संबंध बनाते समय महिला ने की पुरूष की हत्या,यह था कारण

इकबाल की पत्नी शाहनाज ने पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया और पड़ोसी इदरीश और उसकी पत्नी रबीना पर आरोप लगाया। जब पुलिस ने रबीना को हिरासत में लिया तो उसने हत्या का अपराध कबूल कर लिया और बताया कि इकबाल और उसकी फोन पर बात होती थी लेकिन इकबाल ने उसकी कॉल को रिकॉर्ड कर लिया और ब्लैकमेल करके जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा।इकबाल की धमकियों से तंग आकर महिला ने शारीरिक संबंध बनाते समय इकबाल का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।