Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

शिवलिंग पर जलाभिषेक की मिली सज़ा,समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम सोलंकी पर हुआ फतवा जारी

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से एक ताज़ा मामला सामने आया है।यहां से चुनाव लड़ रहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम सोलंकी पर फतवा जारी हो गया है।

शिवलिंग पर जलाभिषेक की मिली सज़ा,समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम सोलंकी पर हुआ फतवा जारी
Crime

केटी न्यूज़/कानपुर

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से एक ताज़ा मामला सामने आया है।यहां से चुनाव लड़ रहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम सोलंकी पर फतवा जारी हो गया है।पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी ने हाल ही में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था।जिसके बाद मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने नसीम के खिलाफ फतवा जारी कर दिया।

शिवलिंग पर जलाभिषेक की मिली सज़ा,समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम सोलंकी पर हुआ फतवा जारी

सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने दीपावली की रात कानपुर के एक ऐतिहासिक मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था। मंदिर में नसीम ने दीप जलाकर पूरे विधि विधान से पूजा की। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने कुछ ऐसा तूल पकड़ा कि सियासी गलियारों से लेकर मौलानाओं तक में चर्चा गर्म हो गई, और सपा प्रत्याशी पर फतवा जारी हो गया। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने नसीम पर फतवा जारी करते हुए कह दिया कि उन्हें तौबा करनी चाहिए।

शिवलिंग पर जलाभिषेक की मिली सज़ा,समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम सोलंकी पर हुआ फतवा जारी

नसीम सोलंकी के पति एवं पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल में बंद हैं, और उन्हें कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा ने प्रत्याशी बनाया गया है।उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों से जुड़ी खबरों ने सूबे का सियासी पारा चढ़ाया हुआ है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।