Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

पूर्व सपा के विधायक की बेटी के साथ 'दुष्कर्म'

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक की विवाहित बेटी से दुष्कर्म करने की खबर सामने आई है।

पूर्व सपा के विधायक की बेटी के साथ 'दुष्कर्म'
Raped

केटी न्यूज़/मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है।समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक की विवाहित बेटी से दुष्कर्म करने की खबर सामने आई है।थाना सिविल लाइंस में एक महिला ने आसिफ अली नाम के व्यक्ति सहित चार लोगों पर रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया और उसके अश्लील फोटो खींचे।इसके बाद फोटो दिखाकर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करता रहा और उसका कई बार शोषण किया।

पूर्व सपा के विधायक की बेटी के साथ 'दुष्कर्म'

पीड़ित महिला का पति कानपुर में बिजनेस करता है।महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कानपुर की है।अब वह मुरादाबाद में रह रही है।पीड़िता के पिता का बीमारी के चलते 2023 में निधन हो गया था।पिता के निधन से पहले अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए आती-जाती रहती थी, क्योंकि पीड़िता का कोई भाई नहीं था।इसलिए वही अपने पिता की देखभाल करती थी।पिता के यहां 'आसिफ अली' नाम के व्यक्ति का आना जाना था।अप्रैल 2019 में भी पीड़िता अपने पिता के यहां आयी हुई थी।तब आसिफ अली ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया।इतना ही नही आसिफ अली ने पीड़िता के अश्लील फोटो भी ले लिए।आरोपी ने महिला के फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे कागजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए।

पूर्व सपा के विधायक की बेटी के साथ 'दुष्कर्म'

आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर उससे करीब 3 करोड़ रुपये भी ले लिए। आरोपी अब पीड़िता से फ्लैट, पेट्रोल पंप और जमीन की मांग कर रहा है।साथ ही ये सबकुछ नहीं देने पर पीड़िता पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आसिफ अली सहित चार लोगों पर धारा 376,386,506 और 120 B में मुकदमा दर्ज किया है।पीड़ित महिला के स्वर्गीय पिता पूर्व में सपा के विधायक रह चुके हैं वही आरोपी भी युवजन सभा का पूर्व प्रदेश सचिव रह चुका है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।