Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान

एनएच-120 पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बासुदेवा थाना क्षेत्र के मुकुंदडेरा गांव के समीप बुधवार को सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय वृद्ध को एक अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।

एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान

__ मुकुंदडेरा गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत फरार; इलाज के दौरान 65 वर्षीय सुभाष राय ने तोड़ा दम

केटी न्यूज/नावानगर।

एनएच-120 पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बासुदेवा थाना क्षेत्र के मुकुंदडेरा गांव के समीप बुधवार को सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय वृद्ध को एक अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।मृतक की पहचान मुकुंदडेरा गांव निवासी सुभाष राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुभाष राय अपने घर के समीप ही किसी काम से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान

अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्ध को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलने पर बासुदेवा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार पिकअप चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।