Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी चार माले कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी के विरोध में सोनवर्षा थाने का घेराव, डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी दो महीने से वेतन का इंतजार, नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने थामी झाड़ू त्योहारों की मिठास में मिलावट घोलने वालों पर प्रशासन की नजर, दुकानों में छापेमारी ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी
Keshav Times

कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

शिक्षकों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले, अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाले मध्य विद्यालय कैथी, ब्रह्मपुर के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

__ सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वाराणसी में चल रहा था इलाज, बुधवार को ली अंतिम सांस; अपने मिलनसार और हंसमुख स्वभाव से सबके दिलों में बनाई थी खास जगह

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर।

शिक्षकों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले, अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाले मध्य विद्यालय कैथी, ब्रह्मपुर के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से शिक्षकों, शुभचिंतकों और परिचितों के बीच गहरा दुख व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. जितेंद्र मिश्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी में उनका इलाज कराया जा रहा था।

कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के शिक्षकों और सामाजिक लोगों में शोक छा गया।डॉ. जितेंद्र मिश्र केवल एक शिक्षक और प्रधानाध्यापक ही नहीं, बल्कि अपने सहकर्मियों के लिए सुख-दुख के सच्चे साथी भी थे। उनका सहज व्यवहार, सदैव हंसते-मुस्कराते रहने का अंदाज और सबके साथ आत्मीयता से पेश आने का स्वभाव उन्हें दूसरों से अलग पहचान देता था। वे अपने व्यवहार से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके थे।

कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

उनके साथ काम करने वाले शिक्षक उन्हें एक ऐसे साथी के रूप में याद कर रहे हैं, जिनकी मौजूदगी से माहौल में अपनापन और सकारात्मकता बनी रहती थी।बताया जाता है कि डॉ. जितेंद्र मिश्र बक्सर के चर्चित शिक्षाविद् एवं प्रोफेसर डॉ. श्यामजी मिश्र के छोटे भाई थे। उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके जाने से न सिर्फ एक समर्पित शिक्षक का साथ छूटा है, बल्कि एक ऐसा हंसमुख व्यक्तित्व भी हमेशा के लिए विदा हो गया, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।