Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो महीने से वेतन का इंतजार, नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने थामी झाड़ू त्योहारों की मिठास में मिलावट घोलने वालों पर प्रशासन की नजर, दुकानों में छापेमारी ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग
Keshav Times

ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी

त्योहारी सीजन में पटाखों की बिक्री के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो, इसे लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के तियरा और राजपुर बाजार में अंचल प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने पटाखा दुकानों की सघन जांच की।

ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी

__ तियरा और राजपुर बाजार में सीओ व थानाध्यक्ष ने की पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कानूनी कार्रवाई; सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर भी रहेगी नजर

केटी न्यूज/राजपुर।

त्योहारी सीजन में पटाखों की बिक्री के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो, इसे लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के तियरा और राजपुर बाजार में अंचल प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने पटाखा दुकानों की सघन जांच की। सीओ डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष निवास कुमार ने दुकानों का निरीक्षण कर लाइसेंस, बिक्री स्थल और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी।जांच के दौरान सीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ग्रामीण बाजारों में बिना वैध लाइसेंस के पटाखों की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी

यदि कोई दुकानदार चोरी-छिपे या अवैध तरीके से पटाखों का कारोबार करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आम लोगों और दुकानदारों को पहले से ही नियमों की जानकारी दी जा रही है, ताकि किसी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।सीओ ने कहा कि पटाखा बिक्री के इच्छुक दुकानदारों को पहले निर्धारित स्थल का चयन कर लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। विभागीय जांच में स्थल और अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाने पर ही लाइसेंस जारी किया जाएगा।

ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी

अधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अधिक विस्फोटक क्षमता वाले पटाखों का भंडारण नहीं करने, दुकानों के आसपास ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखने तथा आग से बचाव के इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन का उद्देश्य स्पष्ट है कि त्योहार की खुशियां किसी हादसे में न बदलें।

ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।