भोजन बैंक ने 62वें सप्ताह भी बांटा सेवा का प्रसाद, जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन

भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तत्वावधान में संचालित भोजन बैंक बक्सर ने रविवार को अपने सेवा अभियान के 62वें सप्ताह में जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच निःशुल्क भोजन वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की। बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।

भोजन बैंक ने 62वें सप्ताह भी बांटा सेवा का प्रसाद, जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन

__ समाजसेवियों ने वृद्धाश्रम निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की अपील, अगले रविवार भी सेवा अभियान जारी रखने का आह्वान

केटी न्यूज/बक्सर

भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तत्वावधान में संचालित भोजन बैंक बक्सर ने रविवार को अपने सेवा अभियान के 62वें सप्ताह में जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच निःशुल्क भोजन वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की। बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।कार्यक्रम का संचालन समाजसेविका श्यामला पाठक, रीता राय, नवीन कुमार सिन्हा एवं दिनेश ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रघुनाथपुर से श्रमदान के लिए पहुंचे विनोद वर्मा अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ अधिवक्ता अकरम, शिक्षक अजित कुमार एवं संतोष राय ने भोजन बैंक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए किया जा रहा कार्य अनुकरणीय है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक राजीव रंजन मिश्रा, शिक्षक लक्ष्मी नारायण, मिंटू सिंह, अजित वर्मा तथा संस्थान के मार्गदर्शन मंडल सदस्य मदन मोहन वर्मा ने संस्थान की प्रस्तावित वृद्धाश्रम निर्माण योजना पर चर्चा की। उन्होंने समाजसेवियों एवं दानदाताओं से वृद्धाश्रम के लिए दो बीघा भूमि दान अथवा रियायती दर पर उपलब्ध कराने की अपील की।अनिल वर्मा, संजय वर्मा, मुस्ताक अंसारी एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि संस्थान समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने आम लोगों से भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा" है और जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है।

संस्थान को आर्थिक सहयोग प्रदान करने वालों में शिवानंद उपाध्याय, शिक्षिका अनुराधा, रोहित ब्रह्मर्षि एवं राहुल वर्मा प्रमुख रहे। संस्थान के सचिव राजीव कुमार ‘जीरो’ एवं प्रभात शर्मा ने श्रमदान और सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के समापन पर धनजी सिंह, कृष्णा दुबे एवं राजेश गुप्ता (सेठ जी) ने भोजन बैंक को निरंतर संचालित रखने में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों एवं गणमान्य लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान अधिवक्ता राजेश कुमार, राहुल वर्मा एवं राजीव कुमार ‘जीरो’ के नेतृत्व में गौ-ग्रास अर्पित कर गौसेवा भी की गई।संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि आगामी रविवार को प्रातः 9 बजे पुनः बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से इस सेवा अभियान में सहभागी बनकर जरूरतमंदों को भोजन कराने और सहयोग प्रदान करने की अपील की।