दशहरा से पहले पुराना भोजपुर चौक में पसरा अंधेरा, दस दिनों से बंद हाईमास्ट

दशहरा पर्व की तैयारियों के बीच पुराना भोजपुर मुख्य चौक की रोशनी व्यवस्था सवालों के घेरे में है। चौक पर लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब दस दिनों से खराब पड़ी है। शाम ढलते ही मुख्य चौक समेत आसपास का इलाका अंधेरे में डूब जा रहा है। पर्व के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों को अब अंधेरे के बीच आवागमन और सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

दशहरा से पहले पुराना भोजपुर चौक में पसरा अंधेरा, दस दिनों से बंद हाईमास्ट

— बाजार की बढ़ती भीड़ के बीच रोशनी की व्यवस्था ठप, दुकानदारों व राहगीरों में सुरक्षा को लेकर चिंता; नगर परिषद ने जल्द मरम्मत का दिया भरोसा

केटी न्यूज/डुमरांव।

दशहरा पर्व की तैयारियों के बीच पुराना भोजपुर मुख्य चौक की रोशनी व्यवस्था सवालों के घेरे में है। चौक पर लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब दस दिनों से खराब पड़ी है। शाम ढलते ही मुख्य चौक समेत आसपास का इलाका अंधेरे में डूब जा रहा है। पर्व के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों को अब अंधेरे के बीच आवागमन और सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।पुराना भोजपुर चौक क्षेत्र का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र होने के साथ-साथ दिन-रात आवागमन का महत्वपूर्ण स्थान है। यहां देर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। से में चौक की हाईमास्ट लाइट का लगातार बंद रहना नगर परिषद की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। रोशनी के अभाव में दुकानदारों को दुकान समेटने में परेशानी होती है, वहीं पैदल राहगीरों को भी अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है।

रविवार की रात स्थानीय युवा गोपी चौधरी समेत अन्य युवाओं ने मौके पर पहुंचकर खराब हाईमास्ट लाइट का वीडियो बनाया। युवाओं और स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से पर्व से पहले लाइट दुरुस्त कराने की मांग की। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भरत चौधरी समेत अन्य लोगों ने कहा कि दशहरा नजदीक है और इस दौरान चौक पर सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक भीड़ उमड़ती है। ऐसे में रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ सकती है।स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर परिषद के ईओ राहुल धर दुबे ने हाईमास्ट लाइट जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। अब लोगों की निगाहें नगर परिषद की कार्रवाई पर टिकी हैं कि दशहरा से पहले चौक फिर से रोशनी से जगमगाता है या नहीं।