डुमरांव में शॉर्ट सर्किट से आगजनी रोकने को संयुक्त बैठक आयोजित

गुरुवार को ऊर्जा विभाग के विद्युत अभियंताओं एवं अग्निशमन कार्यालय डुमरांव के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ती आगजनी की घटनाओं, विशेषकर शॉर्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर ठोस रणनीति तैयार करना था।

डुमरांव में शॉर्ट सर्किट से आगजनी रोकने को संयुक्त बैठक आयोजित

केटी न्यूज/डुमरांव

गुरुवार को ऊर्जा विभाग के विद्युत अभियंताओं एवं अग्निशमन कार्यालय डुमरांव के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ती आगजनी की घटनाओं, विशेषकर शॉर्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर ठोस रणनीति तैयार करना था।बैठक बिजली कार्यालय डुमरांव परिसर में आयोजित की गई, जिसमें अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। अग्निशमन विभाग की अग्निशमालय पदाधिकारी शिखा कुमारी भी बैठक में उपस्थित रहीं। इस दौरान अधिकारियों ने हाल के दिनों में हुई आगजनी की घटनाओं की समीक्षा की और उनके कारणों पर विस्तार से चर्चा की।विशेष रूप से घटिया एवं नकली गुणवत्ता वाले बिजली तारों को आग लगने की प्रमुख वजह माना गया।

अधिकारियों ने कहा कि सस्ते और निम्न गुणवत्ता के तारों के उपयोग से शॉर्ट सर्किट की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आगजनी की घटनाएं होती हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करने और मानक गुणवत्ता के विद्युत सामग्री के उपयोग को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विद्युत विभाग नियमित रूप से जांच अभियान चलाएगा और संदिग्ध या खतरनाक वायरिंग को चिह्नित कर उसे दुरुस्त कराया जाएगा। वहीं अग्निशमन विभाग द्वारा भी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में मानक गुणवत्ता के विद्युत उपकरणों का ही उपयोग करें तथा किसी भी तरह की खराबी होने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते हादसों को रोका जा सके।