पुलिस सप्ताह में तियरा विद्यालय बना प्रतिभा का मंच

प्रखंड के तियरा स्थित प्लस टू रघुवंशी कुंवरी उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ने बिहार पुलिस सप्ताह को एक नई पहचान दी। सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में अंतर-विद्यालय नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया, बल्कि सामाजिक सरोकारों का प्रभावी संदेश भी दिया।

पुलिस सप्ताह में तियरा विद्यालय बना प्रतिभा का मंच

--नृत्य–संगीत प्रतियोगिता के जरिए सामाजिक जागरूकता का संदेश

केटी न्यूज/राजपुर

प्रखंड के तियरा स्थित प्लस टू रघुवंशी कुंवरी उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ने बिहार पुलिस सप्ताह को एक नई पहचान दी। सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में अंतर-विद्यालय नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया, बल्कि सामाजिक सरोकारों का प्रभावी संदेश भी दिया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष निवास कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस सप्ताह का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी स्थापित करना भी है।

विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के पालन, नशा उन्मूलन, साइबर अपराध से सतर्कता और महिला उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूक रहने की सीख दी गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस सदैव मदद के लिए तत्पर है।एसआई प्रमोद कुमार ने अनुशासन को सफलता की कुंजी बताते हुए छात्रों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

कार्यक्रम में छात्राओं ने मिथिला लोकनृत्य झीझिया, होली गीत, देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में सोनम कुमारी प्रथम, रागिनी कुमारी द्वितीय तथा अनु दूबे तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि भाषण प्रतियोगिता में निष्ठा कुमारी ने बाजी मारी। विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्याम नारायण ठाकुर ने किया। मौके पर एसआई वकार अहमद, अनिषा भारती समेत विद्यालय के शिक्षकगण और गणमान्य लोग उपस्थित थे।