भोजन बैंक का 65वां सप्ताह: जरूरतमंदों को परोसा सेवा का प्रसाद, नव नियुक्त एसडीएम खुशबू सिंह ने की सराहना

भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर ने रविवार को अपने 65वें साप्ताहिक सेवा अभियान के तहत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया। सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवियों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने श्रमदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

भोजन बैंक का 65वां सप्ताह: जरूरतमंदों को परोसा सेवा का प्रसाद, नव नियुक्त एसडीएम खुशबू सिंह ने की सराहना

__ भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान ने निःशुल्क भोजन वितरण के साथ किया वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह, वृद्धाश्रम निर्माण के लिए दो बीघा भूमि दान की अपील

केटी न्यूज/बक्सर। 

भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर ने रविवार को अपने 65वें साप्ताहिक सेवा अभियान के तहत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया। सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवियों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने श्रमदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ नव नियुक्त एसडीएम खुशबू सिंह, समाजसेविका श्यामला पाठक, शिक्षक लक्ष्मी नारायण एवं बालाजी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एसडीएम खुशबू सिंह ने संस्थान के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा समाज के लिए प्रेरणादायी है। समाजसेविका श्यामला पाठक सहित अन्य वक्ताओं ने भी भोजन बैंक के निरंतर चल रहे अभियान को सामाजिक एकता और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में श्रमदान करने वालों में संतोष राय, आदित्य विद्यार्थी, संजय वर्मा, टी.के. सर, दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद केशरी, अर्जुन, विश्वास वर्मा, चंदू सिंह, प्रभात शर्मा एवं अजय गुप्ता समेत कई लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।संस्थान के मार्गदर्शन मंडल के सदस्य मो. आलम (पप्पू जी), भुआली वर्मा, शाहिद भाई एवं मुस्ताक अंसारी ने प्रस्तावित वृद्धाश्रम निर्माण की जानकारी देते हुए समाज के दानदाताओं से दो बीघा भूमि दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इच्छुक लोग संस्थान से संपर्क कर इस जनकल्याणकारी कार्य में सहभागी बन सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान हाफिज इमरान शामशी, गोलू शर्मा, दीनानाथ, मनोज गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा" है और ऐसे सेवा कार्यों में समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।

संस्थान को आर्थिक सहयोग देने वालों में शिवानंद उपाध्याय, श्यामला पाठक, राहुल वर्मा (आर.आर. एग्रीमेंट), राजकमल मल्होत्रा, राजेश वर्मा, प्रिंस सिंह, गोलू शर्मा एवं विकास कुमार सिंह (औरंगाबाद) प्रमुख रहे। संस्थान के सचिव राजीव कुमार (जीरो) ने सभी सहयोगियों, श्रमदान करने वाले स्वयंसेवकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में नव नियुक्त एसडीएम खुशबू सिंह का सम्मान किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। वहीं संतोष राय के नेतृत्व में पूर्व की भांति गौ-ग्रास अर्पित कर गौ सेवा की गई। संस्थान के पदाधिकारियों ने आगामी रविवार सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होने वाले भोजन बैंक कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर जरूरतमंदों को भोजन कराने एवं सहयोग करने की अपील की।