नया भोजपुर थाने सोमवार को जनता दरबार लगा एसपी सुनेंगे लोगों की फरियाद, तैयारी पूरी
एसपी शुभम आर्य के जनता दरबार का कारवां सोमवार को नया भोजपुर थाने पहुंचेगा, जहां वे जनता दरबार लगा लोगों की फरियाद सुनेंगे तथा उसका निष्पादन करेंगे। नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने इसकी जानकारी दी है। पूर्व संध्या पर उन्होंने बताया कि जनता दरबार की तैयारी पूरी कर ली गई है।
केटी न्यूज/डुमरांव
एसपी शुभम आर्य के जनता दरबार का कारवां सोमवार को नया भोजपुर थाने पहुंचेगा, जहां वे जनता दरबार लगा लोगों की फरियाद सुनेंगे तथा उसका निष्पादन करेंगे। नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने इसकी जानकारी दी है। पूर्व संध्या पर उन्होंने बताया कि जनता दरबार की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी फरियादियों व थाना क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों व वार्ड पार्षदों को भी इस जनता दरबार की जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार दोपहर में शुरू होगा तथा तीन बजे तक संचालित होगा।

इस दौरान नया भोजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले वैसे लोग जिन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है या फिर विलंब हो रहा है, वे त्वरित न्याय के लिए आवेदन दे एसपी से गुहार लगा सकते है। वहीं, एसपी शुभम आर्य ने कहा कि आम जनता को त्वरित व पारदर्शी तरीके से न्याय दिलाने के लिए ही सभी थानों में बारी-बारी से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं को सुन उसका त्वरित निष्पादन किया जाता है, जिससे फरियादियों को सुविधा रहती है। इधर नया भोजपुर थाना क्षेत्र से जुड़े गांवों में एसपी के इस जनता दरबार को ले उत्साह कायम है। उम्मीद लगाई जा रही है कि बड़ी संख्या में फरियादी इस जनता दरबार में शामिल होंगे।

