Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

मानवता की मिशाल, डॉ. पीके पांडेय की मदद से गरीब की बेटी ने लिये सात फेरे

अनुमंडल के चर्चित कोपवां धाम काली मंदिर में मंगलवार को शुभ लग्न में एक जरूरमंद की बेटी का मंगल कार्य संपन्न हुआ। रिटायर्ड सैनिकों की मदद से एक गरीब की बेटी ने सात फेरे लिए।

मानवता की मिशाल, डॉ. पीके पांडेय की मदद से गरीब की बेटी ने लिये सात फेरे

मानवता की मिशाल, डॉ. पीके पांडेय की मदद से गरीब की बेटी ने लिये सात फेरे

- शादी समारोह को संपन्न कराने में पूर्व सैनिकों की निभाई महती भूमिका, स्वजनों ने जताया आभार

केटी न्यूज/डुमरांव 

अनुमंडल के चर्चित कोपवां धाम काली मंदिर में मंगलवार को शुभ लग्न में एक जरूरमंद की बेटी का मंगल कार्य संपन्न हुआ। रिटायर्ड सैनिकों की मदद से एक गरीब की बेटी ने सात फेरे लिए। रिटायर्ड सैनिक संघ ( आईईएसएम के हेल्थ केयर शाहाबाद जोन अध्यक्ष सह मां मुंडेश्वरी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ मेजर डॉ. पीके पांडेय ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

मानवता की मिशाल, डॉ. पीके पांडेय की मदद से गरीब की बेटी ने लिये सात फेरे

साथ ही शादी समारोह में अन्य पूर्व सैनिकों ने मानवता का हाथ बढ़ाया और बेटी की विदाई में वस्त्र, आभूषण सहित कई सामानों को उपहार स्वरूप दिया। वर के रूप में ग्राम बसउर निवासी परशुराम मिश्रा के पुत्र गोलू मिश्रा और कन्या के रूप में कजिया गांव निवासी आलोक मिश्रा की पुत्री अंबा कुमारी ने अपनी जीवन की नवीन शुरुआत करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि के फेरे लिए।

मानवता की मिशाल, डॉ. पीके पांडेय की मदद से गरीब की बेटी ने लिये सात फेरे

इस मौके पर मेजर पीके पांडेय ने कहा कि समाज के हर सामर्थ्यवान को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इससे उनका बोझ कम होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आईईएसएम पूर्व सैनिकों की मदद के साथ ही हर समय समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए खड़ा रहती है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा धर्म नहीं होता है।

मानवता की मिशाल, डॉ. पीके पांडेय की मदद से गरीब की बेटी ने लिये सात फेरे

डॉ. पांडेय ने कहा कि वे तथा उनका संगठन हर समय ऐसे नेक कार्यों के लिए तन-मन और धन से सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि आगे भी जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों की मदद संगठन करेगा। इस मौके पर वर वधू पक्ष के लोगों ने इस कार्य के लिए आईईएसएम बक्सर जिला और खासकर मेजर डॉ. पीके पांडेय व जिला सचिव विद्यासागर चौबे के प्रति आभार जताया। शादी संपन्न होने के बाद पूर्व सैनिकों ने वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए सुनहरे भविष्य की कामना की। 

मानवता की मिशाल, डॉ. पीके पांडेय की मदद से गरीब की बेटी ने लिये सात फेरे

मौके पर डॉ. सेतु सिंह, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे, अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय, संयोजक रामनाथ सिंह, नायाब सूबेदार धनंजय दुबे, समाजसेवी सुनील कुमार, आनंदन ओझा, संतोष चौबे, रविंद्र तिवारी, राहुल पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

मानवता की मिशाल, डॉ. पीके पांडेय की मदद से गरीब की बेटी ने लिये सात फेरे

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।