हत्या की घटना से पूर्व पुलिस ने चार अपराधियों को पिस्टल-जिंदा कारतुस के साथ दबोचा, दो लाख में ली थी सुपारी
पुलिस की तत्परता से हत्या जैसे बड़ी घटना टल गयी। पुलिस ने रंगे हाथ पिस्टल व जिंदा कारतुस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चार मोबाइल भी बरामद किया गया। पकड़े गये अपराधियों ने एक युवक की हत्या के लिए दो लाख की सुपारी ले रखी थी।
केटी न्यूज/आरा
पुलिस की तत्परता से हत्या जैसे बड़ी घटना टल गयी। पुलिस ने रंगे हाथ पिस्टल व जिंदा कारतुस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चार मोबाइल भी बरामद किया गया। पकड़े गये अपराधियों ने एक युवक की हत्या के लिए दो लाख की सुपारी ले रखी थी। इसकी पुष्टि भोजपुर एसपी राज ने की उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में दशई उर्फ कुंदन राम और साहिल का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं। इस संबंध में दरोगा कृष्णकांत महतो के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिसमें पकड़े गए चारों आरोपियों के साथ टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंजए सतपहाड़ी निवासी विक्की गिरी उर्फ साधु गिरी को भी नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से फरार विक्की गिरी ही इस साजिश का मुख्य कड़ी है। वही हथियार उपलब्ध कराता था। पूछताछ में दशई उर्फ कुंदन राम ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि उसके साथी अजय शंकर उर्फ सिकंदर बिंद की हत्या में हिमांशु शर्मा की भूमिका थी, जिसमें हिमांशु जेल भी गया था। इसी दुश्मनी के कारण वे हिमांशु से बदला लेना चाहते थे।

इसके लिए विक्की गिरी उर्फ साधु गिरी को दो लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। योजना के अनुसार वे लोग हिमांशु शर्मा की रेकी करने के लिए उसकी दुकान के पास घात लगाकर बैठे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गये चारों अपराधियो कि पहचान उजियार टोला निवासी दशई कुमार उर्फ कुंदन राम, बिंद टोली के साहिल कुमार उर्फ सौरभ यादव, रिक्की कुमार और नवादा के गोढ़ना रोड निवासी भोलू राय के तौर पर हुई है।

