अपराधियों ने किसान को मारी गोली, जांच में जूटी पुलिस

बुधवार की देर रात अपराधियों ने किसान को गोलीमार दी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना अगियांव बाजार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में हुई। घायल की पहचान धनपुरा गांव निवासी गुपुत चौधरी;45 वर्ष के रूप में हुई। गोली किसान को हथेली में लगी।

अपराधियों ने किसान को मारी गोली, जांच में जूटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

बुधवार की देर रात अपराधियों ने किसान को गोलीमार दी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना अगियांव बाजार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में हुई। घायल की पहचान धनपुरा गांव निवासी गुपुत चौधरी;45 वर्ष के रूप में हुई। गोली किसान को हथेली में लगी। जिसके बाद परिजन उन्हें पीरो अनुमंडल अस्पताल ले गये।

जहां से आरा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार  बंटाई पर खेती करता हूं। रात में खेत में लगे मढ़ई में सोने गया था। इस बीच पांच की संख्या पर अपराधी पहुंचे और फायरिंग करने लगे। एक गोली हाथ में लगी है। गोली लगने खून से लथपथ हालत में भागकर अपनी जान बचाई। अंधेरा होने के चलते किसी का चेहरा नहीं देख सका।मेरा गांव में किसी से कोई विवाद नहीं है। गोली क्यों मारी हैए ये जानकारी नहीं है।