बेल पर जेल से बाहर आए हत्या के आरोपित को अपराधियों ने मारी चार गोली, हालत नाजूक

बेल पर जेल से बाहर आए हत्या के आरोपित को अपराधियों ने मारी चार गोली, हालत नाजूक

शनिवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोगवलिया गांव में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

केटी न्यूज/आरा

शनिवार की रात जेल से बेल पर आए आरोपी दरोगा पासवान को अपराधियों ने गोली मार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को अंजाम अपराधियों के द्वारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोगवलिया गांव में दी गई। सूत्रों के अनुसार घटना में घायल पुरानी रंजिश में हत्या के आरोपित है जिसे अपराधियों ने चार गोली मारी है। वह कुछ माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। शौच करने जा रहा था आरोपित तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी। घायल का इलाज सदर अस्पताल आरा में चल रहा है।

जख्मी जोगवलिया गांव निवासी दूर्याेधन पासवान 50 पिता दरोगा पासवान के रूप में हुई  है। गोली मारने का आरोप उसके भाई और भतीजों पर ही लगाया जा रहा है। ‌पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है और आरोपितों की धरपकड़ को छापेमारी शुरू कर दी गयी है।‌ दूर्याेधन पासवान ने बताया कि वह शाम में शौच करने गया। घर लौटते समय रास्ते में आरोपितों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। उसमें उसे हाथ, पैर और चेहरे पर चार गोली लग गयी। उसमें वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद आरोपित वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गयी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अनुसार पूर्व के विवाद में दो भाइयों के बीच गोलीबारी की घटना होने की बात आ रही है।

घायल व्यक्ति अपने भतीजे की हत्या में जेल गया था। करीब 6 महीना पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। इस बीच इन लोगों की आपस में एक बार फिर मारपीट हुई थी। उसकी गवाही हुई थी। उसे लेकर दोनों भाइयों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। उसमें दुर्याेधन पासवान गोली लगने से घायल हो गये हैं। घटना की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले 25 मई को दूर्याेधन पासवान के भतीजे राजकुमार की मारपीट कर हत्या कर दी गयी थी। उसमें दूर्याेधन पासवान और उसके बेटों सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया था। तब दूर्याेधन पासवान सहित अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। करीब छह माह पहले ही वह जमानत पर आया था।