Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन
Keshav Times

कुख्यात अपराधी हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

कुख्यात अपराधी हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार
गिरफ्तारी अपराधी के साथ जानकारी देते एएसपी

- एक पिस्टल, पांच गोलियां, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर पुलिस की टीम द्वारा लूट कांड में वांटेड एक कुख्यात को गिरफ्तार किया गया है। उसे रविवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा रेलवे पुल के पास से पकड़ा गया। उसके पास से मैगजीन लगा एक पिस्टल, पांच गोलियां, दो मोबाइल और एक बाइक भी बरामद की गयी है। वह  नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ कुशवाहा धर्मशाला निवासी हरेराम सिंह का पुत्र दीपक महतो उर्फ शाहिल कुमार है। वह शाहपुर में पिछले जून में साढ़े छह लाख की लूट में वांटेड था। उसके खिलाफ लूट और हत्या के पहले से भी पांच मामले दर्ज हैं। एएसपी हिमांशु ने सोमवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग का निर्देश दिया था। उस आधार पर रविवार की रात मुफ्फसिल थाने की पुलिस द्वारा जमीरा रेलवे पुल के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उस दौरान बाइक सवार युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल (मैगजीन के साथ), 7.65 बोर की पांच गोलियां और दो मोबाइल बरामद किए गए। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बाइक जब्त भी कर ली गयी। 

हथियार बरामदगी के मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और आपराधिक षड़यंत्र की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। छापेमारी में मुफस्सिल थानाध्यक्ष के अलावे दारोगा विवेक कुमार, एएसआई चार्जरस एक्का और हवलदार विक्रम कुमार शामिल थे। एएसपी के अनुसार गिरफ्तार दीपक महतो उर्फ शाहिल का आपराधिक इतिहास लंबा है। वह एक कुख्यात और शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ जिले के चार थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, बैंक डकैती सहित पांच मामले दर्ज हैं। फिलवक्त वह शाहपुर थाना क्षेत्र में जून माह में घटित 6 लाख 29 हजार रुपये की लूट में वांटेड था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।