Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

रिटायर शिक्षक की हत्या में छह के खिलाफ प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

रिटायर शिक्षक की हत्या में छह के खिलाफ प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

- शिक्षक के बेटी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में जमीन के विवाद में हत्या का आरोप

- अन्य आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस, की जा रही छापेमारी

केटी न्यूज/आरा

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी के फ्रेंड्स कॉलोनी (अमीरचंद कोठी के पीछे) में रहने वाले रिटायर शिक्षक की हत्या में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। शिक्षक सिद्धनाथ राय की पुत्री पुष्पांजलि कुमारी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी करायी गयी है। इनमें सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के निर्भयडिहरा गांव निवासी महेंद्र राय, उनके भाई योगेंद्र राय, पुत्र आशुतोष कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार और योगेंद्र राय के पुत्र बाल भगवान को नामजद किया गया है। पांच-छह अज्ञात लोगों भी को आरोपित किया गया है। भूमि विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सभी आरोपित शिक्षक के ससुराल के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनमें महेंद्र राय उनके पुत्र आशुतोष कुमार और संतोष कुमार उर्फ भास्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर घटना की वजह और शामिल सभी लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।‌ शूटर और हत्या में इस्तेमाल हथियार के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि मूल रूप से सहार के कोरनडिहरी गांव निवासी रिटायर शिक्षक काफी सालों से अमीरचंद कोठी के पीछे मकान बना कर रहते हैं। उनको अपने ससुराल में कुछ जमीन है। उसे लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद में उनकी हत्या किये जाने की बात कही जा रही है। बता दें कि सोमवार की शाम फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रिटायर शिक्षक अपने घर में थे। तभी कुछ लोग बाइक से पहुंचे और दरवाजा खुलवा कर शिक्षक को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।‌ उसके बाद एसपी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर ही नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी में जुट गयी थी। उस दौरान तीन बाप-बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की छानबीन व अन्य आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।