Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

औद्योगिक थाना क्षेत्र के एनएच-922 पर मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अहिरौली मोड़ के समीप पटना लेन में रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहे लाल बालू लदे ट्रक ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

__अहिरौली मोड़ के समीप देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, शादी समारोह में टेंट लगाकर लौट रहे थे दोनों मृतक; ट्रक चालक फरार

केटी न्यूज /बक्सर।

 औद्योगिक थाना क्षेत्र के एनएच-922 पर मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अहिरौली मोड़ के समीप पटना लेन में रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहे लाल बालू लदे ट्रक ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी छठु चौधरी (35 वर्ष), पिता भुवनेश्वर चौधरी तथा मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के लडावदत गांव निवासी मुकेश कुमार (45 वर्ष), पिता शंकर लाल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, छठु चौधरी अंजलि डीजे टेंट हाउस के मालिक थे। मंगलवार को दोनों भरौली में आयोजित एक शादी समारोह में टेंट लगाने का काम पूरा कर बाइक से वापस लौट रहे थे। मुकेश कुमार उनके साथ रहकर टेंट का काम करते थे।

बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

दोनों अपने काम से वापस घर लौट रहे थे, तभी अहिरौली मोड़ के पास गलत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर बुरी तरह कुचल गए, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रक चालक तथा वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

__हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

दर्दनाक हादसे के बाद एनएच-922 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे पर घंटों तक यातायात बाधित रहा, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर रॉन्ग साइड से चलने वाले भारी वाहनों और तेज रफ्तार के कारण होने वाले सड़क हादसों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।