Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद
Keshav Times

सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक

ग्रामीण इलाकों में बेहतर सड़क और सुगम आवागमन का सरकारी दावा डुमरांव में विभागीय उदासीनता और आर्थिक बदहाली के बीच दम तोड़ता नजर आ रहा है। ग्रामीण कार्य प्रमंडल के अधीन दर्जनों सड़कें ऐसी हैं, जिनका निर्माण और मरम्मत सरकारी फाइलों में तो आगे बढ़ने की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन जमीन पर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक

__ 135 सड़कों का अनुरक्षण के लिए हुआ था चयन, 30 को मोटरेबल बनाकर छोड़ा गया अधूरा; राशि के इंतजार में दम तोड़ रहा निर्माण कार्य, संवेदकों के करोड़ों रुपये फंसे

केटी न्यूज/डुमरांव।

ग्रामीण इलाकों में बेहतर सड़क और सुगम आवागमन का सरकारी दावा डुमरांव में विभागीय उदासीनता और आर्थिक बदहाली के बीच दम तोड़ता नजर आ रहा है। ग्रामीण कार्य प्रमंडल के अधीन दर्जनों सड़कें ऐसी हैं, जिनका निर्माण और मरम्मत सरकारी फाइलों में तो आगे बढ़ने की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन जमीन पर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। करीब एक साल से 30 सड़कें अधूरी पड़ी हैं। कहीं गिट्टी बिछाकर सड़क को मोटरेबल बनाने के नाम पर छोड़ दिया गया है, तो कहीं काम शुरू होने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा। नतीजा यह है कि जिन सड़कों को अस्थायी रूप से चलने लायक बनाया गया था, वे अब फिर से टूटने लगी हैं।

सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक

दरअसल, ग्रामीण कार्य प्रमंडल के तहत कुल 135 सड़कों का अनुरक्षण के लिए चयन किया गया था। इनमें 30 सड़कें ऐसी हैं, जिन पर मोटरेबल कार्य कराने के बाद आगे का निर्माण नहीं हो सका। विधानसभा चुनाव के दौरान आवागमन की तत्कालिक जरूरत को देखते हुए कई सड़कों को चलने लायक बनाया गया था। लेकिन चुनाव बीतने के बाद इन सड़कों का पक्कीकरण और मरम्मत अधर में लटक गया। अब कई जगह गिट्टियां बिखर रही हैं और गड्ढे उभरने लगे हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में फिर पुराने दिनों जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक

__ आवंटन की कमी ने रोकी विकास की रफ्तार

विभागीय सूत्रों के अनुसार, पिछले करीब एक साल से राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण और अनुरक्षण का काम बुरी तरह प्रभावित है। कई सड़कों की अनुरक्षण अवधि भी समाप्त हो चुकी है, लेकिन नए सिरे से काम कराने के लिए जरूरी आवंटन नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी जल्द काम शुरू कराने की बात कह रहे हैं, लेकिन समय बीतने के साथ सड़कों की स्थिति और बदतर होती जा रही है।

__ संवेदकों की पूंजी फंसी, बैंक की किस्त चुकाना मुश्किल

इस ठहराव का असर केवल सड़कों तक सीमित नहीं है। निर्माण कार्य करा चुके संवेदक भी भुगतान के इंतजार में आर्थिक संकट झेल रहे हैं। संवेदक मनोज मिश्र के अनुसार, बैंक से कर्ज लेकर सड़क निर्माण कराया गया था, लेकिन पिछले वित्तीय वर्ष के कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। ऐसे में बैंक की ईएमआई चुकाने का दबाव लगातार बढ़ रहा है। करोड़ों रुपये के भुगतान लंबित रहने से संवेदकों की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रही है।

सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक

__ विकास कार्यों में ठहराव पर विपक्ष का हमला

राजद नेता मनोज ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी घोषणाओं और मुफ्त सुविधाओं के वादों का असर विकास योजनाओं के बजट पर पड़ रहा है। सड़क समेत कई योजनाएं राशि के अभाव में अटकी हुई हैं और इसका सीधा खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन सड़कों को जनता की सुविधा के लिए बनाया जाना था, वे आखिर कब पूरी होंगी? क्या ग्रामीणों को हर साल टूटी सड़कों से ही गुजरना पड़ेगा और संवेदक अपने भुगतान के लिए विभागीय दफ्तरों के चक्कर काटते रहेंगे?

सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।