राजपुर में मुख्यमंत्री ने विकास की उपलब्धियों का किया बखान, पूर्व की सरकारी की गिनवाई खामियां

राजपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियों और आने वाले विकास कार्यों की झलक पेश की। सीएम ने इस दौरान 325 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि पहले से लंबित परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को नई सौगात दी। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि बिहार में कोई योजना अधूरी न छूटे और हर काम की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

राजपुर में मुख्यमंत्री ने विकास की उपलब्धियों का किया बखान, पूर्व की सरकारी की गिनवाई खामियां

-- कार्यकर्ता संवाद में 325 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

केटी न्यूज/बक्सर

राजपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियों और आने वाले विकास कार्यों की झलक पेश की। सीएम ने इस दौरान 325 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि पहले से लंबित परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को नई सौगात दी। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि बिहार में कोई योजना अधूरी न छूटे और हर काम की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

सीएम ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए 2005 से पहले की स्थिति को याद किया। उन्होंने कहा कि उस दौर में बिहार अपराध, अपहरण और बेरोजगारी का गढ़ बन चुका था। सड़क, स्वास्थ्य और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की हालत बदतर थी। “लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। आज हर टोले तक सड़क पहुंच चुकी है, हर गांव में स्वास्थ्य केंद्र है और हर घर में नल का जल योजना का लाभ मिल रहा है। पहले पटना जैसे शहर में दिनभर में आठ घंटे बिजली मिलती थी। उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव में 20 घंटे से अधिक बिजली मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2005 में जहां सिर्फ 350 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था और उपभोक्ताओं की संख्या महज 17 लाख थी, वहीं अब 2 करोड़ 14 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 1 करोड़ 70 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिनका बिजली बिल शून्य है। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब लोग अपने घरों में आसानी से सोलर पैनल लगाकर बिजली की बचत कर सकते हैं।

नीतीश कुमार ने ‘जीविका’ समूह की महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर लाखों दीदियां स्वावलंबी बनी हैं। इसके साथ ही महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत इच्छुक महिलाओं को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सीएम ने जिले की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने डुमरांव में मेडिकल कॉलेज, वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज, इटाढ़ी में इंजीनियरिंग कॉलेज, सरकारी पॉलिटेक्निक और आईटीआई जैसे संस्थानों की स्थापना को बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही पुल-पुलिया और आधारभूत ढांचे के निर्माण को विकास की गति का प्रतीक बताया।

फरवरी 2025 के केंद्रीय बजट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट और मखाना बोर्ड का गठन बिहार को नई पहचान देगा। कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए सीएम ने भरोसा दिलाया कि बिहार की विकास यात्रा बिना रुके आगे बढ़ती रहेगी।