Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक
Keshav Times

बाइपास रोड के रूप में इस्तेमाल पथ जर्जर, बनाने की उठी मांग

विस्तारित क्षेत्र नया भोजपुर को जोड़ने वाली बाबा जंगलीनाथ मंदिर रोड जर्जर होने से आमजनों सहित पूजा करने के लिये जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं इस रोड का जुड़ाव फोरलेन से होने के कारण इसका और महत्व बढ़ गया है। ऐसे में इस रोड को बनाने के लिये मांग उठने लगी है।

बाइपास रोड के रूप में इस्तेमाल पथ जर्जर, बनाने की उठी मांग

केटी न्यूज/डुमरांव।  

विस्तारित क्षेत्र नया भोजपुर को जोड़ने वाली बाबा जंगलीनाथ मंदिर रोड जर्जर होने से आमजनों सहित पूजा करने के लिये जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं इस रोड का जुड़ाव फोरलेन से होने के कारण इसका और महत्व बढ़ गया है। ऐसे में इस रोड को बनाने के लिये मांग उठने लगी है। मालूम हो कि यह रोड नया भोजपुर से होते हुए जंगलबाजार रोड होते हुए राजगढ़ चौक तक जाता है। यहां से होते हुए अनुमंडल अस्पताल और अनुमंडल कार्यालय तक लोग आते-जाते हैं।

बाइपास रोड के रूप में इस्तेमाल पथ जर्जर, बनाने की उठी मांग

रोड खराब होने के कारण वाहनों को रिजर्व कराकर आना जाना पड़ता है। इस रोड के महत्व को देखते हुए इसे बनाने के साथ अतिक्रमण मुक्त करने की मांग हो रही है। विदित हो की इस रोड का बहुत जगह अतिक्रमण कर लिया गया है। इतना ही नहीं कई स्थानों पर नप के द्वारा कूड़ा भी डंप कर दिया गया है। इस संबंध में जब नप ईओ से बात की गई तो उन्होंने बताया की इसका जेई से निरीक्षण कराते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।