Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

एक ही रात में दो जगहों पर चोरों का धावा, गहने, नकदी और साड़ियों की चोरी

चंदौली। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के नाथुपुर और व्यासपुर गांवों में शनिवार रात चोरों ने दो जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

एक ही रात में दो जगहों पर चोरों का धावा, गहने, नकदी और साड़ियों की चोरी

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली।  जलीलपुर चौकी क्षेत्र के नाथुपुर और व्यासपुर गांवों में शनिवार रात चोरों ने दो जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। नाथुपुर गांव में जैनुद्दीन (69) अपने बच्चों के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी रिश्तेदारों के यहां गई थीं। रात करीब 2 बजे उठने पर उन्होंने पाया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। शक होने पर उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया और दरवाजा खुलवाया। बाहर आकर देखा तो घर के बाकी कमरों के दरवाजे खुले थे और चोर सोने-चांदी के गहने और 19 हजार रुपये लेकर फरार हो चुके थे।

दूसरी घटना व्यासपुर गांव में हुई, जहां तौसीफ अहमद के पावरलूम कारखाने से चोर 35 साड़ियों का गट्ठर और ई-रिक्शा की चार बैटरियां चुरा ले गए। सुबह वर्कर ने कारखाने का ताला टूटा देखा और तौसीफ को जानकारी दी। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल करने के बाद स्थानीय चौकी पर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।