Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

पीएम मोदी 14 मई को हॉट सीट बनारस से करेंगे नामांकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन प्रक्रिया अंतिम दिन यानी 14 मई को काशी में नामांकन करेंगे।

पीएम मोदी 14 मई को हॉट सीट बनारस से करेंगे नामांकन
PM Modi

केटी न्यूज़/वाराणसी

लोकसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट बनारस में नामांकन की प्रकिया मंगलवार 7 मई से शुरू हो गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन प्रक्रिया अंतिम दिन यानी 14 मई को काशी में नामांकन करेंगे।नामांकन के 1दिन पहले पीएम मोदी काशी में रोड शो भी करेंगे।रोड शो की शुरुआत से पहले पीएम मोदी भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर माल्यापर्ण करेंगे। इसके बाद लंका, रविदास गेट, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया होते हुए पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम तक रोड शो करेंगे।नामांकन के एक दिन पहले पीएम मोदी काशी में रोड शो करेंगे।13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BHU के सिंह द्वार से रोड शो की शुरुआत करेंगे।

पीएम मोदी 14 मई को हॉट सीट बनारस से करेंगे नामांकन

बीजेपी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा समाजसेवी संस्थाएं और काशी वासी जगह-जगह पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। पूरे रोड शो के दौरान करीब 2 दर्जन से अधिक जगहों पर उनके स्वागत की तैयारी है।

पीएम मोदी 14 मई को हॉट सीट बनारस से करेंगे नामांकन

रोड शो के दौरान 100 क्विंटल फूलों से उनपर पुष्प वर्षा होगी।इतना ही नहीं काशी में जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारी भी की गई है.इस दौरान मुस्लिम महिलाएं भी मदनपुरा इलाके में उनका स्वागत करेंगी और उनपर पुष्प वर्षा करेंगी।

पीएम मोदी 14 मई को हॉट सीट बनारस से करेंगे नामांकन

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और बाबा से जीत का आशीर्वाद लेंगे। संभावना है कि पीएम कालभैरव मंदिर जाकर भी मत्था टेक सकते हैं।इसके बाद अगले दिन यानी 14 मई को पीएम मोदी काशी से तीसरी बार नामांकन दाखिल करेंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।